लखनऊ : प्रयागराज महाकुंभ को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘मैं आज के समाजवादियों के बारे में जानता हूं, जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अकबर के किले में लगे वट वृक्ष अक्षय वट का नाम भी नहीं पता।’ सपा के सोशल मीडिया हैंडल से पता चलता है कि उनके मूल्य सभ्य समाज के अनुकूल नहीं हैं। मुख्यमंत्री विधानसभा में संग्राम सिंह यादव,…
Category: राजनीति
Dehli New CM : गुरूवार को होगा नए सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह, कौन होगा नया सीएम सस्पेंस बरकरार
दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने जा रहा है। बीजेपी हाईकमान के निर्देश पर समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली का नया सीएम कौन होगा इसका नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बीजेपी के आमंत्रण पत्र के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा।…
Rahul Gandhi : ‘आधी रात को फैसला लेना अपमानजनक’, ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर भड़के राहुल गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति की प्रक्रिया पर कड़ी असहमति जताई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा आधी रात को नए मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन करने का फैसला अपमानजनक है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने पर नाराजगी जताई है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पैनल के समक्ष एक असहमति नोट भी पेश किया है, जिसके गृह मंत्री अमित…
CM Yogi News : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम योगी, बोले- आम बच्चों को उर्दू पढ़ाकर मौलवी बना रहे हैं सपा नेता
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन की कार्यवाही भोजपुरी, अवधी, ब्रज, बुंदेलखंडी और यहां तक कि अंग्रेजी में होने पर आपत्ति जताई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज हो गए। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि आप लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाएंगे और आम लोगों के बच्चों को उर्दू पढ़ाकर देश को कट्टरवाद की ओर ले जाएंगे। ऐसा नहीं चलेगा। आपको बता दें कि…
Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने भाजपा पर निकाली भड़ास, महाकुम्भ और बजट समेत कई मामलो पर उठाये सवाल, बोले- 70 करोड़ लोगों ने किया स्न्नान
अखिलेश यादव : मंगलवार को सपा प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सहारनपुर में भाजपा पर अपनी भड़ास निकाली। जहां अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यूपी विधानसभा में तो 420C कर सकते हैं, लेकिन अगर 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो जाएं तो भाजपा की 420C नहीं चलेगी। आज से सत्र शुरू हो रहा है। आपने दिल्ली का सत्र भी देखा होगा, जो बजट आया था। वो निराशाजनक बजट था। अगर आप किसी से व्यक्तिगत तौर पर पूछेंगे कि बजट…
Akhilesh Yadav : ‘चुनाव आयोग मर चुका है, नोटिस भेजा तो कोर्ट में बात होगी’, अखिलेश बोले- बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देंगे
लखनऊ : अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा। कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है। अगर नोटिस भेजा तो कोर्ट में बात होगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने मिल्कीपुर चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी को घेरा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है। अगर चुनाव आयोग नोटिस भेजता है तो कोर्ट में बात होगी। वहां हमें…
UP BJP Politics : जानिए क्यों नहीं हो रहे नए जिलाध्यक्षों की घोषणा, मानकों की अनदेखी कर नाम शामिल करने की चर्चा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के निष्पक्ष चुनाव कराने के दावे से इतर प्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और बड़े नेताओं की पसंद-नापसंद के चलते अटकी हुई है। नतीजतन जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के 15 दिन बाद भी सूची जारी नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं कई जिलों में जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए तय मानकों की अनदेखी कर सूची में नाम शामिल करने की भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक 50 से ज्यादा जिलों में अपने…
Arvind Kejriwal : चुनाव के बाद बढ़ने लगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, CVC के आदेश पर ‘शीश महल’ की जांच
दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्ता से बाहर होने के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास के जीर्णोद्धार पर हुए खर्च की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। CVC ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बने आलीशान बंगले (शीश महल) के निर्माण में भवन नियमों के उल्लंघन के आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है। सीवीसी…
MLA Nahid Hasan : 11 साल पुराने मामले में सपा विधायक नाहिद हसन को 100 रुपये का अर्थदंड, 100 आ अर्थदंड सुन हर कोई हैरान
शामली : कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को 11 साल पुराने मामले में अदालत ने 100 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला आईपीसी की धारा 171(6) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप था। 100 रूपये आर्थिक दंड के फैसले को सुनकर हर कोई हैरान है हालाँकि कोर्ट के इस फैसले से नाहिद हैं ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कैराना लोकसभा सीट पर सपा विधायक…
MP Chandra Shekhar : दलित किशोरी के जबरन धर्म परिवर्तन पर चंद्रशेखर का बयान, नगीना सांसद ने ‘X’ पर लिखा- यह कृत्य इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ, आरोपियों पर हो कार्रवाई
सहारनपुर : आजमगढ़ के एक किशोर का बाराबंकी में खतना कर उसे इस्लाम कबूल करवाया गया। फिर उससे नमाज भी पढ़वाई गई। जिस पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ‘यह बेहद गंभीर, निंदनीय और अमानवीय घटना है। यह मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और इस्लाम की शिक्षाओं के भी पूरी तरह खिलाफ है।’ उन्होंने लिखा- ‘पीड़ित किशोर को लगातार प्रताड़ित किया गया, बंधक बनाकर रखा गया और उसे खाना भी नहीं दिया गया। यह घटना…
