सहारनपुर : इंजीनियर्स डे के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में महिला जूनियर इंजीनियर (JE) से कथित तौर पर बदसलूकी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला JE ने अपने ही विभाग के एक JE पर गर्दन पकड़कर शराब की बोतल मुंह से लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर जनकपुरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 15 सितंबर का बताया जा रहा है। देहरादून चौक स्थित संघ भवन में पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन…
