सहारनपुर : चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) द्वारा सहारनपुर में आयोजित तीसरे वार्षिक समारोह “समन्वय-2025” की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य आयोजन में विश्व विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी प्रसिद्ध प्रस्तुति “अपने-अपने राम” से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह कार्यक्रम 22 मार्च यानि कल शाम 6 बजे से 9 बजे तक स्वास्तिक रिसॉर्ट्स अंबाला रोड पर आयोजित होगा। शुक्रवार को अंबाला रोड पर प्रेस वार्ता में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि पिछले वर्षों की अपार सफलता के…
Author: NEWS14 TODAY
Farmers Protest : शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों का धरना जबरन खत्म करने से गुस्से में भाकियू, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
शामली : हरियाणा पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पिछले 13 महीनो से एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का धरना केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जबरन खत्म कराया गया है। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन गुस्से में है। भाकियू के बैनर तले खाप चौधरियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी को एक रोष पत्र सौंपा। किसानों ने राष्ट्रपति…
UP BJP State President : दलित चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन सकती है भाजपा, विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की तैयारी
लखनऊ : जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पिछड़े समाज को प्रतिनिधित्व देने के बाद भाजपा अब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है। इस पर स्वयंसेवी पृष्ठभूमि वाले चेहरे पर विचार किया जा रहा है। जिला अध्यक्षों के चयन में विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले के पी यानी पिछड़ों को पूरा प्रतिनिधित्व देने के बाद भाजपा अब डी यानी दलित का जवाब देने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के चयन में दलित चेहरे पर दांव लगा सकता है। ऐसे कई नामों पर…
High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, कहा- महिला के कपड़े फाड़ना, उसके गुप्तांगों को छूना बलात्कार या बलात्कार का प्रयास नहीं
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश में कहा कि महिला के गुप्तांगों को छूना, उसके कपड़े फाड़ना और उसे पुलिया के नीचे खींचने का प्रयास करना बलात्कार या बलात्कार के प्रयास के अपराध के अंतर्गत नहीं आएगा। हाईकोर्ट कोर्ट ने कहा कि आरोपी पवन और आकाश के खिलाफ लगाए गए आरोप और मामले के तथ्य इस मामले में बलात्कार के प्रयास का अपराध नहीं बनाते हैं। बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाने के लिए अभियोजन पक्ष को यह साबित करना होगा कि वह तैयारी के चरण से आगे…
Meerut News : जबरन धर्म परिवर्तन का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, मेरठ एटीएस ने की कार्यवाई
मेरठ : पुलिस ने बुधवार को जबरन धर्म परिवर्तन के एक बड़े मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार आजाद उर्फ रवि पास्टर को गिरफ्तार कर लिया। वह अगस्त 2024 से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इससे पहले इस मामले में पांच आरोपी जेल जा चुके हैं। मेरठ पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सहारनपुर के जाटव नगर निवासी रवि पास्टर को एटीएस मेरठ की मदद से एक विशेष टीम ने पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह सहारनपुर के पैठ बाजार इलाके में छिपा हुआ है। इसके…
Rahul Gandhi News : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 3 अप्रैल दी गई
सुल्तानपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में गुरुवार को होने वाली मानहानि मामले की सुनवाई टल गई है। अगली तारीख 3 अप्रैल दी गई है। कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में वादचल रहा है। दीवानी न्यायालय में होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 3 अप्रैल 2025 तय की है। इस दिन राहुल गांधी के अधिवक्ता…
Saharanpur News : संदिग्द परस्तिथियों में युवती लापता, विश्वकर्मा चौंक पर मिली स्कूटी, प्रेमी से पूछताछ कर रही पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की स्कूटी थाना सदर बाजार इलाके के विश्वकर्मा चौक के पास खड़ी मिली है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विश्वकर्मा चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस युवती के प्रेमी से भी पूछताछ कर रही है। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस सीसीटीवी…
CM Yogi : सीएम योगी बोले- विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह है, आज का भारत ऐसे गद्दारों को स्वीकार नहीं करता
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वाले देशद्रोही हैं। आज का भारत ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बहराइच में विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वालों को देशद्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा की प्रशंसा कर रहा है, तब हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए कि वह भारत के महापुरुषों के प्रति आदर और श्रद्धा रखे। ऐसे में किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए।…
Gazipur News : गाजीपुर जेल में चल रहा था अवैध पीसीओ, कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट में जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह निलंबित
गाजीपुर : जेल में अवैध पीसीओ मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने कार्रवाई करते हुए गाजीपुर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह को भी निलंबित कर दिया है। अब मऊ जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला गाजीपुर जिला जेल की कमान संभालेंगे। इससे पहले जेलर राकेश कुमार वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी को भी निलंबित किया जा चुका है। गाजीपुर जिला जेल में बंद एक कैदी ने मोबाइल कॉल के जरिए मामले के गवाह को पैसे देकर प्रभावित करने की कोशिश की थी। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए शासन…
Badaun News : बालिका से दुष्कर्म में नाकाम युवक ने बालिका की थी हत्या, कोर्ट ने 4 महीने में सुनाई फांसी की सजा
बदायूं : दुष्कर्म में विफल होने पर सात वर्षीय बालिका की सिर कुचलकर हत्या करने के मामले में बदायूं कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। जज दीपक कुमार की कोर्ट ने चार माह में सुनवाई पूरी करते हुए 1 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आपको बता दें कि पूरा मामला बदायूं शहर के बिल्सी कस्बे का है। जहां 18 अक्टूबर 2024 को सात वर्षीय बालिका अपने घर से सब्जी खरीदने गई थी। जब वह घर वापस नहीं लौटी तो…
