सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। सहारनपुर की जिला कारागार अधिकारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की रिहाई का राष्ट्रपति के नाम आदेश पहुंचा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने राष्ट्रपति के नाम से आये आदेश की जांच कराई तो कारागार अधिकारी हैरान रह गए। जांच में पता चला कि यह आदेश फर्जी है। जिला जेल में बंद हत्या के आरोपी की रिहाई के लिए राष्ट्रपति के नाम फर्जी आदेश भेजने के…
Author: NEWS14 TODAY
Murder In Etawah : रिटायर्ड सीएमओ के घर में हुआ खूनी खेल, बेटे ने बहन और भांजी की कर दी हत्या, जीजा को किया घायल
इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रिटायर्ड सीएमओ के घर में खूनी खेल खेला गया। प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक ने गोली मारकर बहन और भांजी की हत्या कर दी है। जबकि गोली लगने से बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन चौहान और विवाहित बेटी ज्योति अपने परिवार के साथ महेरा…
Saharanpur News : डीएम कार्यालय परिसर में बनी अवैध मस्जिद, किराए पर रहते हैं बाहरी लोग, बजरंग दल की मांग पर जांच शुरू
सहारनपुर : जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताये जाने के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने तहसीलदार सदर को जांच सौंपी है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर यह कदम उठाते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिए हैं की शिकायत में उल्लेखित तथ्यों की जांच कर आख्या अभिलेखों सहित यथाशीघ्र भेजें। आपको बता दें कि बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Saharanpur News : गुगल मैप ने फिर किया गुमराह, गेहूं के खेत में फंसी कार, कार निकालने की मदद के बहाने कार और मोबाइल लूट ले गए बदमाश
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अनोखी घटना सामने आई है। जहां कार सवार युवक को पहले गुगल मैप ने गुमराह किया उसके बाद बदमाशों ने कार लूट ली। गुगल मैप की मदद लेना युवक को भारी पड़ गया। गुगल मैप ने गलत रस्ता दिखाया जिसके चलते कार गेहूं के खेत में फंस गई। कार सवार ने मदद मांगी तो मदद करने आए बदमाश कार और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। आपको बता दें…
Milkipur By Election : सपा को ले बैठा भाई-भतीजावाद, अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला
लखनऊ : अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा था, जबकि भाजपा ने चंद्रभान पासवान को टिकट दिया था। यह मुकाबला न सिर्फ इन दोनों प्रत्याशियों के लिए बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा के लिए भी अहम हो गया था। मिल्कीपुर सीट पर लंबे समय से सपा का दबदबा रहा है। 2012…
Milkipur By Election : मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा की हुई जीत, सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
अयोध्या : मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। पहले राउंड से ही भाजपा के चंद्रभान पासवान की बढ़त बरकरार रही। जो राउंड दर राउंड बढ़ती चली गई। आखिरी राउंड की गिनती के बाद चंद्रभान पासवान 61,710 वोटों की बढ़त के साथ विजयी घोषित किए गए। उन्हें कुल 1,46,397 वोट मिले। वहीं, सपा के फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 84,687 वोट मिले। तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार रहे, जिन्हें सिर्फ 5,459 वोट मिले।…
Income Tax Raid : राणा ग्रुप की शुगर मिल पर इनकम टैक्स की छापेमारी, अब तक 30 लोगों से की गई पूछताछ
शामली : आयकर विभाग की टीम गुरुवार को ऊन शुगर मिल पहुंची। शुक्रवार रात तक जांच और पूछताछ जारी रही। हालांकि, आयकर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। राणा ग्रुप की सुपीरियर फूड्स ग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड शुगर मिल ऊन में आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ जांच जारी रखी। दस्तावेजों से लेकर मोबाइल फोन, लैपटॉप तक की जांच की गई। यह मिल पंजाब के कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह के ग्रुप से जुड़ी हुई है। दरअसल, आयकर विभाग की…
Delhi Election Result : सहारनपुर में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णन, INDI गठबंधन की नीतीश कुमार की तेरहवीं, राहुल गांधी ने किया श्राद्ध, केजरीवाल कर दिया तर्पण
आचार्य प्रमोद कृष्णन : आचार्य प्रमोद कृष्णन शनिवार को सहारनपुर के कस्बा देवबंद में थे। जहां उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि जो सनातन का झंडा हाथ में लेकर चलेगा वही सत्ता के सिंहासन पर बैठेगा। AAP संयोजक अरविन्द केजरीवाल कुछ दिनों से सनातन विरोधी नेताओं के पास चले गए थे। जिनमे से अखिलेश यादव और राहुल गांधी की यह चौकड़ी वामपंथियों की विचारधारा पर चल रहे हैं। ये वामपंथी लोग सनातन को खत्म करना चाहते हैं। दिल्ली में…
News Impact : News14Today की खबर का हुआ असर, फर्जी दस्तावेजों पर 60 लाख ठगी के मामले में DRM ने दिए जांच के आदेश
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में News14Today की खबर का दमदार असर हुआ है। DRM दिल्ली डिवीजन ने जहां News14Today की खबर का संज्ञान लिया है वहीं मामले की जांच कर के आदेश दिए हैं। News14Today ने फतवो की नगरी देवबंद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विभाग से 60 लाख की ठगी की खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। रेलवे अधिकारी और RPF अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। ठगी का मामला सामने आया तो आनन फानन में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ…
UP Excise Policy : प्रदेश की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव, एक ही दुकान पर मिलेगी बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब
यूपी आबकारी नीति : यूपी की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव किया गया है। नई शराब निति के तहत अब लाइसेंस लॉटरी सिस्टम से मिला करेगा। इतना ही नहीं शराब, बियर के शौकीन लोगों को अलग अलग दुकानों पर नहीं जाना पडेगा यानी अब एक ही दुकान से सभी तरह की शराब बेची जा सकेगी। ख़ास बात ये है कि इस बार पुराने लइसेंसो का नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 2025-26 की आबकारी नीति…
