Saharanpur News : महापौर ने निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर दिए जांच के निर्देश, ठेकेदारों का रोका भुगतान 

Saharanpur News

सहारनपुर : स्मॉर्ट सिटी सहारनपुर के महापौर डॉ.अजय कुमार इन दिनों एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि महापौर अजय सिंह न सिर्फ निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं बल्कि कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं निर्माण कार्यों में मानकों के विपरीत सामग्री पाए जाने पर ठेकेदारों का भुगतान पर भी रोक लगाई जा रही है। शुक्रवार को महापौर ने वार्ड 28 और 33 में नाला व सड़क निर्माण का निरीक्षण कर ठेकेदार और निगम…

Fighter Plane Crashes : एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग, दोनों पॉयलेट सुरक्षित 

Fighter Plane Crashes

शिवपुरी/मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल बताए जा रहे हैं। विमान एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के पास पहुंच गए थे। एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और दोनों पायलटों को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर नरवर तहसील के डबरासनी गांव में सेना का लड़ाकू विमान किसानों के खेत में क्रैश हो गया। विमान…

Shashi Tharoor : अमेरिका द्वारा अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने के तरीके पर शशि थरूर ने कहा, ‘यह भारत की गरिमा का अपमान है’

Shashi Tharoor

सांसद शशि थरूर : अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजे जाने को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है। इस बीच, गुरुवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे भारत का अपमान बताया और कहा कि जिस तरह से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजा गया है, वह भारत और भारतीयों की गरिमा का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अमेरिका को संदेश जारी करने की जरूरत है, जिससे…

Akhilesh Yadav : ‘चुनाव आयोग मर चुका है, सफेद कपड़ा पेश करना पड़ेगा’, उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव बिगड़े बोल

Akhilesh On JPNIC

मिल्कीपुर उपचुनाव : उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे ही चुनाव लड़ती है। चुनाव आयोग मर चुका है। हमें उन्हें सफेद कपड़ा पेश करना पड़ेगा। इससे पहले अखिलेश ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और धांधली करने का…

Saharanpur News : दूल्हे ने वापस लौटाए दहेज के 21 लाख, बोले – दुल्हन ही है दहेज़, क्षेत्र में हो रही सराहना

Saharanpur News

सहारनपुर : गांव सोना अर्जुनपुर निवासी अरविंद राणा ने अपने भतीजे साहिल राणा पुत्र राकेश राणा की शादी में दहेज प्रथा को नकारते हुए दुल्हन पक्ष को 21 लाख रुपये लौटा दिए। साहिल राणा की शादी शिव विहार सहारनपुर निवासी अनिल कुमार की पुत्री परिधि से हुई। शादी में टीका के समय दुल्हन परिधि के पिता अनिल कुमार की ओर से दूल्हे को शगुन के तौर पर 21 लाख रुपये दिए गए, लेकिन दूल्हे पक्ष की ओर से दूल्हे के चाचा अरविंद राणा व पिता राकेश राणा ने दहेज को…

Uttrakhand News : उत्तराखंड का बजट सत्र गैरसैंण में नहीं बल्कि 18 फरवरी से देहरादून में शुरू होगा, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया ऐलान

Uttarakhand's budget session

देहरादून : राज्य सरकार आगामी विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि वित्त विभाग की ओर से हितधारकों और जनता से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि जनभावनाओं के अनुरूप बजट तैयार किया जा सके। ऐसे में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा बजट सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत 18 फरवरी से 24 फरवरी के बीच देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सत्र आहूत किया जाएगा। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में पहले घोषणा की थी कि आगामी बजट सत्र गैरसैंण…

PM Modi In Mahakumbh : पीएम मोदी अमृत स्न्नान छोड़ आज पहुंचे महाकुम्भ, पवित्र संगम में लगाई डुबकी

PM Modi In Mahakumbh

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 11 बजे गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम संगम में डुबकी लगाई। गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में तांबे का लोटा लिए प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा मां को दुपट्टा और दूध चढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर डुबकी के बाद रुद्राक्ष की माला से मंत्रों का जाप भी किया। पीएम मोदी अमृत स्न्नान छोड़ बुधवार को महाकुम्भ में आये थे। संगम में स्नान और…

Haryana News : कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में दो प्रस्तावों की सिफारिश, हरियाणा में 5 नए जिले, नई तहसीलें और उप तहसीलें बनाने पर चर्चा

Haryana News

चंडीगढ़ : हरियाणा में नए जिले, तहसील, उप-तहसील बनाने के मुद्दे पर मंगलवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में 2 प्रस्तावों की संस्तुति की गई। कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में सिरसा जिले के गांव रंगा, लहंगेवाला, मत्तड़ और अलीकां को कालांवाली तहसील से हटाकर सिरसा तहसील में शामिल करने की संस्तुति की गई। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में…

Haryana Transfer : हरियाणा सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS, 11 IPS और 67 HCS का तबादला

Haryana News

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर IAS, IPS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची जारी की। सूची में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। 2007 बैच के IPS पंकज नैन को पदोन्नति पर CMO का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। IPS पंकज इससे पहले तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर के विशेष अधिकारी रह चुके हैं। अब नैन की CM नायब सिंह सैनी के CMO में भी एंट्री हो गई है। नैन समेत 11 IPS की पदोन्नति पर नई पोस्टिंग की गई है। ये…

Indians Deported From America : अमेरिका से निकाले गए हरियाणा के 33 नागरिक, ट्रंप ने मिल्ट्री विमान से भेजा भारत

Indians Deported From America

चंडीगढ़ : अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को आज अमेरिका से वापस भारत भेज दिया गया है। जिन 104 लोगों को निकाला गया है, उनमें हरियाणा के 33 लोगों के नाम शामिल हैं। सभी लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ लेते ही अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को निकालने का एलान किया था। आपको बता दें कि बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे अमेरिकी सेना का C-17 विमान इन भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।…