विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस की शंकाओं को दूर किया, कहा- अमेरिका को बताया गया था कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चलेंगे – Operation Sindoor

Community Committee Miting On Opration Sindoor

नई दिल्ली : विदेश मामलों की संसदीय सलाहकार समिति की सोमवार को हुई बैठक में मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस सदस्यों द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर सफाई दी। इन मुद्दों में केंद्र द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को कथित तौर पर सचेत करना, अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम और सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री ने समिति को बताया कि डीजीएमओ ने पाकिस्तान को उसके क्षेत्र में आतंकवादी शिविरों पर भारतीय हमलों के बारे में हमले किए जाने के बाद…

दारुल उलूम के मोहतमिम ने फिलिस्तीन के लिए दुआ की अपील की – Darul Ulum News

why sacrifice is given on eid 

देवबंद: फतवों का शहर और विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम देवबंद फिलिस्तीन के बचाव में उतर आया है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने फिलिस्तीन पर हुए हमले पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन खासकर गाजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। यहां युद्ध नहीं बल्कि नरसंहार हो रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठन के मूकदर्शक बने रहने पर गुस्सा जताया। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि…

तेंदुए की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण, पकड़ने के लिए वन विभाग के छूटे पसीने – Saharanpur News

Villagers in panic due to presence of leopard

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके के गांव बस्तम में तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में न सिर्फ हड़कंप मचा हुआ है बल्कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार सुबह गांव के पास तेंदुआ देखे जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के सूचना देने पर वन विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। सुबह से वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में लगा हुआ है लेकिन तेंदुआ जंगलों में दौड़…

ग़ाज़ियाबाद मे शहीद हुआ शामली का सिपाही, गांव में मातम का माहौल, बेटे की शहादत क्या बोले पिता ? – Shamli News

A soldier from Shamli was martyred in Ghaziabad

शामली : उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद के थाना मसूरी इलाके में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा फेज-3 थाने की पुलिस एक वांछित लुटेरे को पकड़ने पहुंची थी। दबिश के दौरान पुलिस ने कादिर उर्फ मंटा नामक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। कुख्यात अपराधियों के पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिस टीम पर पथराव कर दिया बल्कि लाठी डंडों से मारपीट कर दी। ग्रामीणों के हमले में एक सिपाही शहीद हो गए…

मदरसों, कब्रिस्तानों और ईदगाहों पर हुई कार्यवाई पर भड़के जमीयत अध्यक्ष, बोले – संविधान का हो रहा खुला अपमान – Moulana Arshad Madni

Deoband News

सहारनपुर : यूपी में मदरसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई ने एक बार फिर धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों को लेकर बहस छिड़ गई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों पर किसी भी तरह की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद प्रदेश में नेपाल सीमा से लगे मुस्लिम बहुल जिलों में मदरसों, दरगाहों, ईदगाहों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाकर न सिर्फ सील किया जा रहा है, बल्कि कुछ को तोड़े जाने की भी खबरें हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी…

13 स्टोन क्रशरों से खनिजों का अवैध परिवहन, सीसीटीवी बंद कर अलग-अलग गेटों से निकाले गए खनिज लदे वाहन – Illegal Mining

Illegal Mining in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर के बेहट तहसील इलाके में प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया दिन रात अवैध खनन का कारोबार खुलेआम कर रहे हैं। रात के अँधेरे में पोकलैंड मशीनों से यमुना नदी का सीना चीर कर अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं विभाग को भी इसकी जानकारी नहीं है। निरीक्षण के दौरान 13 स्टोन क्रशर ऐसे मिले जो अलग-अलग गेटों से अवैध खनन का कारोबार कर रहे थे। हैरान करने वाली बात तो ये है कि स्टोन क्रशरों…

दिल्ली में नीति आयोग की अहम बैठक, सीएम धामी ने की शिरकत, देहरादून में गिनाई उपलब्धियां – CM Pushkar Dhami

Important meeting of NITI Aayog in Delhi CM Dhami attended

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की दसवीं बैठक हुई। नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण शहरों में जलनिकासी की समस्या बड़ी चुनौती बन गई है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्थायी जलनिकासी प्रणाली विकसित करने के लिए विशेष योजना बनाने का अनुरोध किया। सीएम ने पीएम कृषि सिंचाई योजना की गाइडलाइन में लिफ्ट…

विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया – Uttrakhand News

Salary Hike 8Th Pay Commission

बागेश्वर : कुमाऊं विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार को लेकर मिली शिकायत मिलने पर बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पूर्व सैनिक से सेवा विस्तार के एवज में पैसे मांग रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर हल्द्वानी सीओ विजिलेंस अनिल सिंह के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम गठित की गई। विजिलेंस ट्रैप टीम द्वारा…

अभिनेत्री उर्मिला के घर के ताले तोड़ मकान में घुसी उत्तराखंड की महिलाऐं, वजह जान रह जाएंगे हैरान – Saharanpur News

Women from Uttarakhand broke the locks of actress Urmilas house and entered the house

सहारनपुर : फिल्म अभिनेत्री उर्मिला और हरिद्वार के भाजपा नेता सुरेश राठौर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अभिनेत्री उर्मिला  सोशल मीडिया अकाउंट पर सुरेश राठौर के खिलाफ तरह तरह की पोस्ट कर रही हैं वहीं उनसे जुड़ी महिलाओं के खिलाफ भी बयानबाजी करती आ रही हैं। उर्मिला ने उत्तराखंड की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौर को न सिर्फ सुरेश राठौर की रखैल बताया बल्कि उसको HIV पॉजिटिव करार दे दिया। जिससे आहत आरती गौर चार महिलाओं के साथ ताला तोड़ कर…

बुर्का पहन मंदिर के घुसे युवक को पकड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटा खुफिया विभाग – Shamli News

Young Man In Burka

शामली : यूपी के जनपद शामली की शहर कोतवाली इलाके में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। गांव बरखंडी रोड स्थित वीरों वाला मंदिर के पास बुर्का पहने युवक को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। युवक की हरकतों पर शक होने पर जब उसका चेहरा देखा गया तो वह पुरुष निकला, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने न सिर्फ उसकी धुनाई के दी बल्कि जमकर खरीखोटी सुनाई। जिसने भी देखा युवक पर हाथ साफ के दिया। इसका वीडियो सोशल…