मेरठ : संभल के बाद मेरठ में 168 साल पुरानी मस्जिद पर हथोड़ा चला है। इस बार ये हथोड़ा उस वक़्त चला जब मेरठ में रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच में 168 साल पुरानी मस्जिद रास्ते में रोड़ा बन रही थी। जिसे हटाने का काम अब लगातार जारी है। ख़ास बात ये है कि मस्जिद प्रबंधन के लोगों ने ही पहला हथौड़ा चलाना शुरू किया। जिसकी सभी ओर सराहना हो रही है और इस मस्जिद में पहली बार जुमे की नमाज नहीं हो सकी। मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात रहा।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) अधिकारी लगातार मस्जिद हटाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार रात ADM सिटी बृजेश कुमार सिंह NCRTC अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्जिद के इमाम को बुलाकर मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए कहा। मस्जिद के जिम्मेदारों को भी बुलाकर समझाया गया। एडीएम सिटी व एसपी सिटी NCRTC अधिकारियों के साथ मस्जिद के सामने पहुंचे। जिन्होंने इमाम व जिम्मेदारों को बुलाया और मस्जिद हटाने को लेकर सभी से बात की। Meerut Masjid
प्रशानिक अधिकारीयों ने कई घण्टे तक तक अधिकारियों ने मस्जिद के जिम्मेदार व आसपास के लोगों से बातचीत कर समझाया। एसपी सिटी के पास पहले ही ऑर्डर आ चुके थे। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से कहा की मस्जिद हटा लीजिए वर्ना बुलडोजर से हटा दिया जाएगा।
हाजी स्वाले हीन ने बताया- मस्जिद के मुतव्विल के पास नोटिस आया है। उनकी तबीयत भी खराब हो रही है। एसपी सिटी साहब कल आए थे। उन्होंने कहा- हमारे पास ऑर्डर आए हैं। आप लोग मस्जिद हटा लीजिए या फिर बुलडोजर से हटा दिया जाएगा। हम लोग अपने से हटा रहे हैं। हमारे पास तो 1857 के पेपर हैं। हम तो प्रशासन से चाहते हैं कि मस्जिद के बदले हमें मस्जिद दे दी जाए या मस्जिद के बदले जगह दे दी जाए। आज जुमे की नमाज यहां नहीं हो रही है। Meerut Masjid
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

