Saharanpur News : डीएम-एसएसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा, ग्रामीण बोले गांव के नहीं बाहरी लोगों ने किया बवाल 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में हुए बवाल के बाद तनावपूर्ण शांति है। जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस बल के साथ गांव का निरीक्षण किया। गांव की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। वहीं, पुलिस नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बवाल के मामले में कुछ आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया है।

Saharanpur News

आपको बता दें कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में रविवार दोपहर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर बवाल हो गया था। गांव में एक समुदाय के लोग एकत्र हुए, जो महामंडलेश्वर के बयान के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने देहात कोतवाली इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में भीड़, जिसमें अधिक युवा शामिल थे, गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुलिस चौकी की ओर आ रहे थे। Saharanpur News

ये भी पढ़िए : यति नरसिंहानंद के बयान पर भड़के धर्म गुरु, सरकार से कार्यवाई की कर रहे मांग

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो लाठी-डंडों से पीटा। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी कई रास्तों से भाग चुके थे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी हालात का जायजा लिया। इस मामले में कई नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस रातभर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव व कई स्थानों पर दबिश देती रही। Saharanpur News

गांव में पुलिस बल तैनात है गांव में शांतिपूर्ण तनाव है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात है। लोगों में दहशत का माहौल है। इसलिए गांव की अधिकांश दुकानें नहीं खुलीं। जिलाधिकारी मनीष बंसल व एसएसपी रोहित सजवाण ने फोर्स के साथ गांव का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। एसएसपी रोहित सज़वान ने बताया कि फिलहाल मामला पूरी तरह शांत है। स्थानीय लोगों से बातचीत की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर गाँव में पुलिस बल तैनात है। अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। Saharanpur News

ये भी पढ़िए :  यति नरसिंहानंद पर भड़के सीएम योगी, बोले- किसी भी धर्म या देवी देवताओं पर विवादित टिपण्णी नहीं होगी बर्दास्त, कानून के दायरे में रहकर करें प्रदर्शन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts