ललितपुर : 26 मार्च को आगरा में सांसद रामजी लाल सुमन के आवास को करणी सेना के पदाधिकारियों ने उनके वाहनों समेत निशाना बनाया था। इतना ही नहीं सांसद के परिजनों पर भी हमला किया गया था। जिसके विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी एकजुटता के साथ सड़कों पर उतर आई और सपा जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।

शनिवार को बाबा साहब अंबेडकर पार्क में सपा नेताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां बड़ी संख्या में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में सपा जिला अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन को आगे बढ़ने दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर पार्क से तुवन चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक मार्च निकाला। जहां सपा कार्यकर्ता पुलिस से घिरे रहे। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में सपा जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा सांसद व वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जब लोकतंत्र के सबसे बड़े सदन में एक सांसद सुरक्षित नहीं है तो सोचिए दलित समाज की क्या हालत होगी, इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। प्रदेश में गुंडों का राज है, आज हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर दिन प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी कई घटनाएं हो रही है और सरकार अपनी झूठी उपलब्धियों का बखान कर रही है। इसके बाद झांसी ललितपुर लोकसभा बूथ प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सिंह यादव ने कहा कि हम किसी भी हालत में दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर हमारे दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंची तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह देश बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से चलेगा, किसी की तानाशाही से नहीं चलेगा, मनमानी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन घायल, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अंशुल जैन, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अरशद मंसूरी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष हरदेश यादव मुखिया, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष आकिब मंसूरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, राम मूर्ति तिवारी समेत कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। MP Ramji Lal Suman
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...