बजट 2024-25 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024 का अंतरिम बजट पेशकर दिया है। अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने वर्षों से लंबित चल रहे डिमांड नोटिस को वापस लेने का फैसला लिया था। हालांकि वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश कर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का 11वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण के दौरान टैक्सेशन से जुड़ा कोई बड़ा…
Category: राजनीति
UP Politics : सीएम की बैठक छोड़ केशव प्रसाद मौर्या से मिले राजभर, OBC नेताओं की मुलाकात से हुई सियासी हलचल
लखनऊ : लोकसभा चुनाव में आये परिणामो के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मण्डलवार जनप्रतिनिधियों के साथ चुनाव की समीक्षा कर रहे हैं। जिसके चलते सोमवार को सीएम योगी ने आजमगढ़ मंडल कि बैठक बुलाई थी। ख़ास बात ये है कि इस बैठक में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर नहीं पहुंचे। सीएम योगी की बैठक छोड़ ओमप्रकाश राजभर ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात की है। दो OBC दिग्गज नेताओं की मुलाक़ात की खबर से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ये भी पढ़िए … चुनाव के बाद बीजेपी…
UP Politics : चुनाव के बाद बीजेपी में घमासान, यूपी में हार का जिम्मेदार कौन ?
लखनऊ : जिस भारतीय जनता पार्टी को नैतिकता और सिद्धांतवाद की पार्टी माना जाता था और कहा जाता था कि भाजपा का पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का एक जबरदस्त नेटवर्क रहता है और उसी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती रही है। लेकिन अगर हाल ही में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में इस तरह का तालमेल दिखाई नहीं दिया। जाहिर है कि भाजपा का समन्वय संघ और अन्य सहयोगी संगठनों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी इस चुनाव से दूरी बनाए हुए दिखे। दूसरा…
SC On Name Plate : सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा फूड स्टॉल आदेश पर रोक लगाई, “पुलिस जबरदस्ती नहीं कर सकती”
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस विवादास्पद आदेश पर शुक्रवार तक के लिए रोक लगा दी है। जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को मालिकों और कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया था। “यह सुनिश्चित करने के लिए जिससे कोई भ्रम न हो” पुलिस प्रशासन के इस आदेश की विपक्ष द्वारा खुलकर आलोचना की गई थी। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कोई भी कांवड़िया यानि शिव भक्त मुस्लिम स्वामित्व…
Kisan Adolan : सहारनपुर में बीकेयू पंचायत, किसान आंदोलन को धार देने की कोशिश करते दिखे राकेश टिकैत
राकेश टिकैत : 22 जुलाई, 2024 को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सहारनपुर में एक किसान महापंचायत को संबोधित किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज सहारनपुर में किसान पंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे पर धरनारत किसानों के आंदोलन को धार देने के लिए शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज सहारनपुर पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने…
कांवड़ यात्रा 2024 : सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीआईजी ने दिए अहम निर्देश
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा 2024 के सकुशल आयोजन को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि होटल और ढाबों पर खाद्य पदार्थों की सूची और उनके स्वामियों के नाम लिखे जाएं। ताकि कांवड़ियों को पता चल सके कि किस समुदाय का ढाबा है। डीआईजी के निर्देश: 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। होटल और ढाबा संचालक खाद्य पदार्थों की सूची और स्वामियों का…
Saharanpur News : दुष्कर्म के मामले में पूर्व एमएलसी महमूद अली और हाजी इकबाल के बेटों को अदालत ने फिर तलब किया
सहारनपुर : दुष्कर्म के एक मामले में सहारनपुर की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व एमएलसी महमूद अली और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटों को फिर से तलब किया है। पूर्व एमएलसी महमूद अली चित्रकूट जेल में बंद हैं, इसलिए वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होंगे। वहीं, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे अफजाल, अलीशान और जावेद को सहारनपुर जिला कारागार से अदालत में लाया जाएगा। अदालत ने 18 जुलाई को सुनवाई की अगली तारीख तय की थी। मामला: 2022 में, यमुनानगर की एक महिला ने…
Saharanpur News : धरती कंक्रीट के जंगल से नहीं पौधों से बचेगी, ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया लाइव संवाद
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जुलाई से 30 सितम्बर तक चलने वाले ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में निगमों के महापौर, जिलापंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधानों से सीधे संवाद किया । कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री गाजियाबाद महापौर से वार्ता की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनमंच में लाइव प्रसारण किया गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त संजय चौहान के अलावा नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय सहित निगम के सभी अधिकारी तथा पार्षद मुकेश गक्खड़, मयंक…
Kawad Yatra 2024 : यूपी पुलिस के फरमान के बाद गरमाई सियासत, सांसद इमरान मसूद ने किया पलटवार, कह दी बड़ी बात
सहारनपुर : कावड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी फरमान के बाद सियासी गलियारों में हल चल मच गई है। सहारनपुर मंडल में कावड़ मार्ग पर संचालित प्रतिष्ठानों पर प्रोप्राइटर्स के नाम-नंबर लिखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मुज़फ्फरनगर पुलिस के फरमान के बाद जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है वहीं सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी मैदान में कूद पड़े हैं। इमरान मसूद का आरोप है कि पुलिस अधिकारी…
Uttrakhand News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्यान पर बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी, बोले 228 किलो सोना गायब होने के सबूत है तो कोर्ट में दायर करें याचिका
बद्रीनाथ-केदारनाथ : बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने 17 जुलाई को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों का जवाब दिया।जिन्होंने दावा किया था कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना चोरी हो गया था। अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना गायब होने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शंकराचार्य से तथ्य प्रस्तुत करने का आग्रह किया। अजेंद्र अजय ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बयानबाजी करने के बजाय सक्षम प्राधिकारी के पास जाकर जांच की मांग करनी चाहिए या फिर…
