Saharanpur News : धरती कंक्रीट के जंगल से नहीं पौधों से बचेगी, ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया लाइव संवाद

Saharanpur News

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जुलाई से 30 सितम्बर तक चलने वाले ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में निगमों के महापौर, जिलापंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधानों से सीधे संवाद किया । कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री गाजियाबाद महापौर से वार्ता की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनमंच में लाइव प्रसारण किया गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त संजय चौहान के अलावा नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय सहित निगम के सभी अधिकारी तथा पार्षद मुकेश गक्खड़, मयंक गर्ग, मोहर सिंह, सुखबीर सिंह, मंसूर बदर, राजेंद्र कोहली, दिग्विजय चौहान, नीरज शर्मा , चौ. वीरसेन सिद्वू, मौ. आसिफ,  मनोज प्रजापति, सोपिन पाल, स्वराज सिंह, अनुज जैन व समीर आदि मौजूद रहे।

Saharanpur News
लाइव कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सात वर्षो में प्रदेश में 168 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। सरकार द्वारा कराये गए एक सर्वे में रोपित किये गए इन पौधों में से 70-80 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। उन्होंने पौधारोपण के साथ साथ उनके संरक्षण पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण का महाअभियान चलाने का आह्वान करते हुए लोगों से ‘‘पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओं’’ की अपील की। Saharanpur News

ये भी पढ़िए …   यूपी पुलिस के फरमान के बाद गरमाई सियासत, सांसद इमरान मसूद ने किया पलटवार, कह दी बड़ी बात 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी अभियान से धरती और पर्यावरण बचेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए पर्यावरण और अपने  स्वास्थय को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कंक्रीट के जंगल से धरती बचने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री ने खेत खलिहानों के अलावा नदियों, तालाबों, पोखरों, गौआश्रय स्थलों के किनारे नीम, बरगद, पीपल, महुआ, जामुन, पाकड़ व बेल के अलावा चकरंड, सहजन, मोलसरी, आदि पौधों का रोपण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से हम पर्यावरण को सुरक्षित करने के साथ ही शहरी जीवन को भी सुखमय बना सकते हैं। Saharanpur News

ये भी पढ़िए …  शांतिपूर्ण कावड़ यात्रा को सम्पन्न कराने के यूपी पुलिस का फरमान, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री ने नदियों व सरोवरों के किनारे स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों व महापुरुषों एवं ऋषि-मुनियों के नाम पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों से नंदन वन, कान्हा वन, सौमित्र वन आदि विकसित करने का भी सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण पर बल देते हुए पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जमीन का जल स्तर ऊंचा उठाने में पौधारोपण अभियान बड़ा सहायक हो सकता है। मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक को पर्यावरण और मनुष्य व पशु-पक्षियों का दुश्मन बताते हुए उसका उपयोग न करने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण में योगदान करने वाले 25 हजार किसानों को भी पुरस्कृत करने का ऐलान किया। Saharanpur News

ये भी पढ़िए …  कांवड़ यात्रा 2024 : गाजियाबाद में 26 जुलाई से लागू होने वाले हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान:
Saharanpur News
मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम के बाद पार्षदों को सम्बोधित करते महापौर डॉ. अजय कुमार

हीट वेव से बचने के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना होगा: महापौर

सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि कार्बन उत्सर्जन लगातार बढ़ने के कारण हमें हीट वेव का सामना करना पड़ा है। इससे बचने के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना होगा। इसका एक ही उपाय है कि हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही नहीं उसे पल्लवित होते देखना बहुत सुखद होता है। महापौर ने अपील की कि पौधारोपण करने के साथ उनका संरक्षण भी करें।
महापौर डॉ. अजय कुमार यहां आज शाम जनमंच में ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण के सम्बंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लाइव कार्यक्रम के बाद पार्षदों व अधिकारियों को सम्बोधित  कर रहे थे। नगरायुक्त संजय चौहान ने पार्षदों से अपील की कि सभी वार्डो में बडे़ स्तर पर वृक्षारोपण कराएं और उसे जियो टैगिंग कराएं। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण होगा उसे राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए नामित कराया जायेगा। Saharanpur News

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts