सहारनपुर : जीएसटी विभाग ने सहारनपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी विभाग के सचल दस्ते ने पंजाब ब्रांड की अवैध शराब की खेप पकड़ी है। ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रही करीब 750 पेटी शराब अवैध शराब बरामद की है। साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक के मुताबिक़ पकड़ी गई शराब लुधियाना से ट्रक में प्लाइवुड के नीचे छिपाकर लखनऊ ले जाई जा रही थी। जीएसटी विभाग की इस कार्यवाई के बाद से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन…
Author: NEWS14 TODAY
High Court News : यौन उत्पीड़न से युवती हुई गर्भवती, हाईकोर्ट ने 3 दिन में गर्भपात कराने का दिया आदेश
प्रयागराज : यौन उत्पीड़न की शिकार युवती के अनचाहे गर्भ को 3 दिन में समाप्त करने का इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया। कोर्ट ने कानपुर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पीड़िता के भ्रूण के ऊतक और रक्त को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। यह आदेश जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस डोंडी रमेश की कोर्ट ने दिया। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि पीड़िता यौन उत्पीड़न की शिकार हुई है। इस वजह से वह गर्भवती हो गई है। एफआईआर दर्ज कराई गई है।…
Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर, होली तक यूपी में रहेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
यूपी मौसम : दो मार्च को पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर चार मार्च से उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ने लगेगा। इसके चलते मंगलवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हवाओं के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।…
Mayawati in Action Mode : मायावती को पार्टी में फूट की आशंका, दिल्ली चुनाव में अशोक-आकाश की मनमानी पर सुप्रीमो नाराज
बसपा सुप्रीमो : बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया है। मायावती के इस फैसले से पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो गई है। इससे भविष्य में बड़े बदलाव होने के भी आसार हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आकाश आनंद को सभी पदों से हटाने के बसपा सुप्रीमो मायावती के फैसले को उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता माना गया था। तब उन्होंने आकाश की राजनीतिक पारी को बचाने के लिए खुद कार्रवाई करने का फैसला किया…
Baghpat News : शादी करने पहुंचा शादीशुदा दूल्हा, दुल्हन के घर पहुंचते ही हुई धुनाई, बुरी तरह पीटा, पंचायत के बाद हुआ समझौता
बागपत : बागपत जिले के चांदीनगर क्षेत्र में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हो गया। एक गांव में आई बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। जिसकी वजह दूल्हे का शादीशुदा होना बताया जा रहा है। बरात लेकर आये दूल्हे ने तीन साल पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। जब बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो इस दौरान किसी ने दूल्हे की पहली शादी की तस्वीरें दुल्हन के भाई के मोबाइल पर भेज दीं। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष…
BSP Akash Anand : बैठक में बोलीं मायावती; आखिरी सांस तक पार्टी में नहीं रखूंगी कोई उत्तराधिकारी, भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से किया मुक्त
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया। भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया गया है। साथ ही कहा कि अब उनका करियर बर्बाद हो गया है। उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय समन्वयक भी बनाया है। इसके अलावा मायावती ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम पर भी भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है। अब पार्टी में…
Gulal made from cow dung : सहारनपुर की कान्हा उपवन गौशाला ने गोबर से बनाया गुलाल, पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजने की तैयारी
सहारनपुर : नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला ने होली पर्व को और खुशनुमा बनाने के लिए गोबर से ‘‘प्राकृतिक गोमय गुलाल’’ तैयार किया है। सहारनपुर की कान्हा उपवन गौशाला प्रदेश की पहली गौशाला है जिसके द्वारा गोबर से गुलाल बनाया गया है। गोबर से निर्मित यह गुलाल होली खेलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को भी भेजा जायेगा। नगरायुक्त संजय चौहान की देखरेख में यह गुलाल बनाया जा रहा है। गोबर से बना यह गुलाल होली…
Meerut News : मेरठ में MBBS छात्रा से छेड़छाड़, सीनियर छात्र ने नशीला पदार्थ पिलाकर की अश्लील हरकत
मेरठ : यूपी के मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली MBBS छात्रा ने साथी छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा ने परतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। यह मामला काफी हाई प्रोफाइल होता जा रहा है, क्योंकि आरोपी युवक एक ट्रांसपोर्टर का बेटा बताया जा रहा है, जबकि पीड़ित छात्रा दिल्ली के एक बड़े बिल्डर की बेटी है। पीड़ित MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपनी शिकायत…
Illegal Mosque In Gorakhpur : गोरखपुर में चार मंजिला मस्जिद को क्यों गिरा रहे मुस्लिम समुदाय के लोग ?
गोरखपुर : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी चौक के पास चार मंजिला मस्जिद की ऊपरी दो मंजिलों को प्रबंधन से जुड़े लोगों ने गिराना शुरू कर दिया है। नगर निगम की जमीन के बगल में बनी अबू हुरैरा मस्जिद को कुछ दिन पहले नोटिस भेजकर इसे अवैध निर्माण बताया गया था। नोटिस में 15 फरवरी को 15 दिन के अंदर ऊपरी दो मंजिलों को गिराने का नोटिस दिया गया था। हालांकि GDA के नोटिस को अवैध बताते हुए मस्जिद प्रबंधन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की है। जिस…
Saharanpur News : बाइक की टक्कर लगने पर चल गई गोलियां, एक युवक की मौत, 8 घायल
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके के गांव दौलतपुर में उस वक्त खुनी संघर्ष हो गया जब पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बाइक टकरा गई। बाइक टकराने से दो पक्षों में न सिर्फ मारपीट हो गई बल्कि मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले और गोलियां चल गई। खुनी संघर्ष में गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
