अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में श्री रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद पहली बार राम लला के दरबार पहुंचे और भगवान श्रीराम के चरणों में मत्था टेका और अपने क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। दर्शन पूजन के बाद सपा सांसद ने एक बार फिर राम मंदिर के काम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिर अभी अधूरा है। इसे पूरा होने में कम से कम 2 साल लगेंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद सांसद अवधेश…
Author: NEWS14 TODAY
रिश्ते शर्मसार : बुआ ने 12 साल की भतीजी को 9 लाख रुपये में बेचा, बुजुर्ग पिता ने पुलिस से की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
अमरोहा : अमरोहा जिले के थाना रहरा इलाके में बुआ-भतीजी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सगी बुआ ने नाबालिग भतीजी का न सिर्फ सौदा कर दिया बल्कि अधेड़ व्यक्ति को 9 लाख रूपये में बेच दिया है। बुजुर्ग पिता ने बताया कि उनकी बहन उसकी दोनों बेटियों 10 साल और 12 साल की अच्छी परवरिश करने के बहाने अपने घर ले गई। जहां उसने 12 साल की बड़ी बेटी को बुलंदशहर निवासी 40 साल के अधेड़ व्यक्ति को बेच दिया है। नाबालिग को बेचे जाने…
Saharanpur News : कलेक्ट्रेट तिराहे पर महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने पति का टेंपो रोका तो भड़क गई पत्नी
सहारनपुर : सहारनपुर के कलेक्ट्रेट तिराहे पर उस वक्त हंगामा हो गया जब ट्रेफिक पुलिस ने ऑटो का चालान करने की कशिश की। ऑटो में बैठी चालक की पत्नी ने न सिर्फ चालान करने से रोक दिया बल्कि पुलिस के रवैये से नाराज होकर जमकर हंगामा काटा। महिला और ऑटो चालक ने पुलिस कर्मियों को खूब खरी खोटी सुनाई। महिला का आरोप है कि वे अपने ऑटो में निजी काम से आये थे लेकिन पुलिस ने बिना पूछताछ किये ही चालान करने का प्रयास किया। इस दौरान बीच सड़क पर…
Saharanpur News : फिलस्तीन का झंडा फहराने पर गई साकिब खान की नौकरी, विद्युत विभाग ने किया बर्खास्त
सहारनपुर : सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवक की पहचान हो चुकी है। साकिब नाम के युवक ने न सिर्फ नमाज के बाद फिलस्तीन का झंडा फहराया था बल्कि फेसबुक सोशल मीडिया पर भी फिलस्तीन के झंडे के साथ अपनी फोटो साझा की थी। आरोपी साकिब खान विद्युत विभाग में संविदाकर्मी है और गागलहेड़ी इलाके के एक गांव का रहने वाला है। फिलस्तीन का झंडा फहराने के मामले में जहां पुलिस ने 70 लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार…
Saharanpur News : डीएम ने सरकारी अस्पताल में की छापेमारी, खामियां मिलने पर सीएमएस और डॉक्टरों को लगाई फटकार
सहारनपुर : सहारनपुर जिला अस्पताल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गई जिसके चलते जिलाधिकारी ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि संबधित डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की और डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार के बारे जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईद दौरान अस्पताल प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल रहा। सबसे पहले वह एसआईसी डॉ. सुधा सुमन…
Saharanpur News : सहारनपुर में बोले चंद्रशेखर आजाद, वक्फ बोर्ड अधिनियम मुसलमानों पर थोपा जा रहा है, ससडक से संसद तक खुलकर विरोध होगा
सहारनपुर : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने जनमंच सभागार में भाईचारा प्रबुध्द सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि केंद्र की मनुवादी सरकार मुसलमानों पर वक़्फ़ बोर्ड अधिनियम जबदस्ती थोप रही है। उत्तर प्रदेश में ही नहीं पुरे देश में दलित समाज कहीं भी सुरक्षित नहीं है। दलित और अल्पसंख्यक डरा हुआ है। वजह है कि 2027 में आजाद समाज पार्टी अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट…
PM Modi On Waqf Board : वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर बोले पीएम मोदी, अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का होगा अंत
नई दिल्ली : वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के दोनों सदनों द्वारा पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हाशिए पर पड़े लोगों, जो आवाज और अवसर दोनों से वंचित थे ऐसे लोगों को मदद मिलेगी। गुरुवार को राज्यसभा में इसके समर्थन में 128 और खिलाफ में 95 वोट पड़े। इससे पहले लोकसभा में इसके पक्ष में 288 और खिलाफ में 232 सांसदों ने वोट डाले थे। इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…
Waqf Board Bill : कांग्रेस वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी
दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि पार्टी जल्द ही इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। यह कदम कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 में संशोधन और चुनाव संचालन नियम (2024) में संशोधन सहित कई कानूनों को अदालत में चुनौती देने के प्रयासों का हिस्सा है। पार्टी पूजा स्थल अधिनियम…
Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से राहत, अब 7 मई को होना होगा पेश
संभल : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट ने नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन अब उन्हें इस मामले में राहत मिल गई है। कोर्ट ने अब राहुल को 7 मई को पेश होने का आदेश दिया है। हिंदू नेता सिमरन गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए एडीजे द्वितीय की कोर्ट ने यह आदेश दिया है। आपको बता दें कि संभल के बबराला निवासी हिंदू नेता सिमरन गुप्ता ने रायबरेली से राहुल गांधी के…
Mayawati On Waqf Board Bill : वक्फ संशोधन विधेयक पर मायावती बोली मायावती, दुरुपयोग हुआ तो मुसलमानों का साथ खड़ी होगी बसपा
लखनऊ : वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत से पारित हो गया। अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। हालांकि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा विधेयक को सदन में रखे जाने की टाइमिंग को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। विपक्षी दलों ने संसद में इसका कड़ा विरोध किया। अगर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने इस विधेयक को मुसलमानों के खिलाफ…
