Saharanpur News : फाइनेंस कंपनी की हत्या कर 6 लाख लूट, परिजनों में मचा कोहराम जांच में जुटी पुलिस

Finance companys employee murdered and 6 lakhs looted

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में लूट के बाद फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने पहचान होने पर युवक को गोली मारी है। आपको बता दें कि थाना कुतुबशेर इलाके के रहने वाले आशीष त्यागी और उसका भाई अभिषेक एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम…

Saharanpur News : जैविक कारोबार के नाम पर किसान से 25 लाख की ठगी, बैंक मनेजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस

A farmer was cheated of Rs 25 lakhs

सहारनपुर : सहारनपुर में किसान से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना नानौता इलाके के गांव भोजपुर निवासी किसान के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। धोखाधड़ी के शिकार किसान ने बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान का आरोप है कि जैविक कारोबार का झांसा देकर 25 लाख रूपये की ठगी की गई है। आपको बता दें कि थाना नानौता क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी किसान अमित कुमार को जैविक कारोबार…

Akhilesh Yadav On Yogi : अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निकाली भड़ास, बोले- मुद्रा योजना फर्जी योजना बनकर रह गई है, मुख्यमंत्री ने छिपी हुई भूमिगत सेना तैयार कर रखी है

JNU Election

लखनऊ : साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में अभी से सियासी हलचल शुरू हो गई है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता दद्दू प्रसाद हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवारहो गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान सपा प्रमुख ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अपनी योजना का बखान करते नहीं थकते। मुद्रा योजना के 10 साल पूरे हो रहे…

CM Yogi Visit Gorakhpur : गोरखपुर में बोले सीएम योगी, “तकनीकी हमसे चले, तकनीकी से हमें नहीं चलना”

Technology works with us, technology does not work with us

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 91 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर भले ही तकनीक आधारित हो गया हो, लेकिन तकनीक को हम नहीं, बल्कि हम संचालित करें। योगी ने कहा कि मानव द्वारा ऐसी तकनीक विकसित की जाए, जिसका संचालन राष्ट्र और समाज की प्रगति का कारक बने। इसमें पूंजी और समय का कम निवेश हो और परिणाम सर्वमान्य हों। सीएम योगी ने कहा कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…

Sangeet Som : अखिलेश यादव पर बरसे संगीत सोम, बोले- मुगलिया शासक थे अखिलेश यादव और आतंकियों को पालते थे

Sangeet Som lashed out at Akhilesh Yadav

सहारनपुर : 12 साल पुराने एक मामले में सहारनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सरधना से पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2012 में जब उत्तर प्रदेश में मुगल शासक थे जिनका नाम अखिलेश यादव था, उनकी सरकार के कार्यकाल में थाना देवबंद क्षेत्र के गांव मिरगपुर में सपा से एके-47 लूटी गई थी। मैं दावे के साथ कहता हूं कि वह एके-47 आतंकवादियों ने छीनी थी…

Waqf Amendment Bill : अरशद मदनी ने वक्फ बोर्ड विधेयक का किया विरोध, बोले- इस कानून के खिलाफ कोर्ट जायेगी जमीयत उलेमा ए हिन्द

Deoband News

सहारनपुर : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी ने वक्फ अधिनियम 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने इस अधिनियम को मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। उनके अनुसार, यह अधिनियम वक्फ की जमीन और संपत्ति को गैर-मुस्लिमों के हाथों में सौंपने का प्रयास करता है, जो कि मुसलमानों के लिए धार्मिक मुद्दा है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि भारत का संविधान हर धर्म के लोगों को अपने धर्म के अनुसार जीने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन मौजूदा सरकार मुसलमानों के इस अधिकार को…

Deoband News : दारुल उलूम में महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर फिर लगी रोक, जानिये क्यों ?

Darul Uloom Deoband

सहारनपुर : फतवों नगरी दारुल उलूम देवबंद प्रबंधन ने एक बार फिर अनोखा फरमान जारी किया है। छात्रों के एडमिशन और परीक्षाओं को देखते हुए महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। देश विदेश से आये बड़ी संख्या में छात्रों के एडमिशन और परीक्षा की तैयारियों के कारण, छोटे बच्चों और महिलाओं के प्रवेश को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। दारुल उलूम प्रशासन ने सभी आगंतुकों से अनुरोध किया है कि वे छोटे बच्चों और महिलाओं को साथ लेकर न आएं। बाकायदा दारुल उलूम परिसर…

Saharanpur News : प्रेमिका ने घर से भागने से मना किया तो प्रेमी ने उसके दुपट्टे से लगा ली फांसी, शव को गोद में रखकर रोती मिली प्रेमिका

The girlfriend was found crying while keeping the dead body in her lap

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने प्रेमिका के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने प्रेमिका के साथ नहीं चलने पर आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि प्रेमिका ने युवको ऐसा नहीं करने से रोकने की कोशिश की लेकिन युवक ने उसकी एक नहीं सुनी और उसकी चुनरी से ही फांसी लगा ली। हैरत की बात ये है कि प्रेमिका प्रेमी के शव के पास बैठी रोती मिली है। जानकारी के मुताबिक़ युवक-युवती रविवार सुबह घर से थोड़ी दूर एक खेत पर गए थे। जहां युवक…

Waqf Amendment Bill : देश में लागू हो गया वक्फ संशोधन अधिनियम, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देर रात दी मंजूरी 

Wakf Amendment Act came into force in the country

नई दिल्ली : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार की रात वक्फ संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुस्लिम वक्फ निरस विधेयक-2025 को भी अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि संसद के निम्नलिखित अधिनियम को 5 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई और इसे आम जनता की जानकारी के लिए वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 प्रकाशित किया जाता है। आपको बता दें कि संसद ने शुक्रवार को इस विधेयक को मंजूरी दी थी।…

Saharanpur Sports : एशियन खेलों में स्वर्ण लाने की तैयारी में जुटा सहारनपुर का अभिनव, चीन को पराजय करने का बनाया लक्ष्य

Sports News

सहारनपुर : वेटलिफ्टर अभिनव का लक्ष्य 2025 में होने वाले वर्ल्ड गेम्स और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करना है। वे 72.5 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने और पिछली बार से अधिक वजन उठाकर भारत का झंडा फहराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं।   यह कहानी सहारनपुर के अभिनव सवई नामक एक पावरलिफ्टर की है, जिसने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ सफलता हासिल की। अभिनव ने कॉलेज के दिनों में पावरलिफ्टिंग में रुचि दिखाई और धीरे-धीरे इसकी तैयारी शुरू…