लखनऊ : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन को लेकर देश में जारी राजनीतिक घमासान के बीच बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री Mayawati ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वंदे मातरम् को लेकर हो रही राजनीति को उचित नहीं बताया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों से बेरोजगारी, शिक्षा, युवाओं और बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

