CM Yogi : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, महाकुंभ ड्यूटी करने वाले 75000 पुलिसकर्मियों को 10000 बोनस, एक सप्ताह की छुट्टी और मेडल

CM Yogi

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ-2025 के समापन के अवसर पर आयोजित पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। पुलिसकर्मियों के धैर्य की सराहना करते हुए योगी ने यूपी के 75 हजार पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’, 10 हजार का विशेष बोनस और एक सप्ताह की छुट्टी देने की घोषणा की।

CM Yogi

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाकुंभनगर में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और ऐतिहासिक आयोजन महाकुंभ को सफल बनाने में पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा। उत्तर प्रदेश पुलिस बल के सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि यह आयोजन सफल रहा।

सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों के धैर्य और शालीनता की प्रशंसा करते हुए घोषणा की कि महाकुंभ में ड्यूटी में भाग लेने वाले 75 हजार पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘महाकुंभ सेवा पदक’ और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने वाले राज्य पुलिस बल के अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को 10,000 रुपये का विशेष बोनस प्रदान किया जाएगा। महाकुंभ में सेवा देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों को भी चरणबद्ध तरीके से एक सप्ताह का अवकाश प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ-2025 के प्रबंधन में लगे कुल 84,417 कर्मचारियों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इनमें पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के अलावा परिवहन विभाग के संविदा कर्मी, सफाई कर्मी, सफाई कर्मचारी, गंगा सेवादूत, प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समस्या के बारे में सोचते तो बहाने ढूंढ लेते, लेकिन समाधान के बारे में सोचा तो रास्ते मिल गए। हमने समाधान का रास्ता चुना और इसे दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन बना दिया। प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के लिए ‘दिव्य, भव्य और डिजिटल महाकुंभ’ की थीम दी थी। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और आर्थिक प्रगति का प्रतीक बन गया है। महाकुंभ में भाग लेने वाले लोग प्रयागराज महाकुंभ-2025 के पैमाने और कौशल को समझ सकेंगे। किसी कोने में बैठकर द्वेषपूर्ण टिप्पणी करना आसान है।

CM YOgi In Mahakubh

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस, अर्धसैनिक बलों, होमगार्ड, पीआरडी, जल पुलिस, यातायात पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के व्यवहार की हर श्रद्धालु प्रशंसा कर रहा है। कई बार कुछ लोगों ने जवानों को धक्का भी दिया, तब भी हमारे जवानों ने सहनशीलता का परिचय दिया। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों की स्थिति सुधारने का संकल्प लिया था। लखनऊ पुलिस लाइन में टूटी छतों और चारपाई पर सोते जवानों को देखकर उन्होंने तुरंत इसे सुधारने का निर्णय लिया।

सीएम ने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस का बजट 40 हजार करोड़ रुपये है। 54 पीएसी कंपनियां समाप्त कर दी गई थीं, उन्हें बहाल कर दिया गया है। 3 महिला बटालियन शुरू की गईं। 1 लाख 56 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी की गई। 60,200 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही 30 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मौनी अमावस्या पर दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, लेकिन 15-20 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराया गया। आग की घटनाओं पर 10 मिनट में काबू पा लिया गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश दंगा, माफिया राज और असुरक्षा से जूझ रहा था, लेकिन आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश निवेश के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है।

28 से 30 जनवरी के बीच महाकुंभ में महज तीन दिन में 15 करोड़ लोग आए। जो भी आया, संगम में डुबकी लगाई, अभिभूत होकर आपका आभार जताते हुए गया। यह पुलिसकर्मियों की व्यवहारिक कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का परिणाम है। जो भी पुलिसकर्मी अब तक स्नान नहीं कर पाए हैं, वे ड्यूटी के दौरान स्नान करें और संगम का जल अपने साथ जरूर ले जाएं। CM Yogi

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts