फसल खरीद सिस्टम से असंतुष्ट दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 21 अप्रैल। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा राज्य सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरसों को मंडियों में आए लगभग एक महीने का समय हो गया है लेकिन इसके बावजूद अभी तक किसानों की फसल मंडियों में पड़ी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरसों के दो लाख बैग अकेले हिसार मंडी में है, दो एजेंसी हैफेड और वेयर हाउस कारपोरेशन को उठान का काम दिया गया है, लेकिन लिफ्टिंग नहीं हो रही है। उन्होंने…

गेहूं खरीद का तुरंत भुगतान करे सरकार – सैलजा

चंडीगढ़, 21 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि 48 से 72 घंटे के अंदर किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान करने का भाजपा सरकार का वादा जुमला साबित हुआ है। मंडियों में बिक चुकी आधी से अधिक फसल का अभी तक भुगतान पेंडिंग है, जबकि इसकी बिक्री को 12-15 दिन तक हो चुके हैं। इसके साथ ही मंडियों से गेहूं का धीमा उठान आढ़तियों व किसानों के लिए…

भाजपा सरकार ने युवाओं को नशे की दलदल में धकेला – गुप्ता

कलायत/कैथल, 21 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने नशे के मुद्दे पर हरियाणा सरकार की घेराबंदी की। संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कलायत में लगातार नशा बढ़ रहा है। नशे से हो रही मौत थम नहीं रही हैं। क्या सत्ता में बैठे लोग इसकी जिम्मेदारी लेंगे? ऊपर से नीचे तक नशे की चैन बन गई है, संयोजित तरीके से नशा सप्लाई किया जा रहा है। कलायत की गली गली में नशा खुलेआम…

कांग्रेस ने दिया विरोधी दलों को झटका, करवाई ज्वाइनिंग

चंडीगढ़, 21 अप्रैल। कांग्रेस ने विरोधी दलों को झटका देते हुए आज कई बड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं पार्टी में शामिल करवाया। इसी कड़ी में आज हांसी के मशहूर समाजसेवी नरेश यादव ने दर्जनों साथियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। नरेश यादव के साथ सातबास जाड़िया खाप के प्रधान बलवान सिंह मलिक समेत कई सरपंच, पूर्व सरपंच, सामाजिक व नागरिक संगठनों के प्रमुखों ने भी कांग्रेस का दमन थामा। इस मौके पर जेजेपी के प्रदेश महासचिव और 2009 में बादली से इनेलो के उम्मीदवार रहे राजेंद्र…

अभिभावक शिक्षक बैठक का सफल आयोजन

पंचकूला अप्रैल 20। राजकीय महाविद्यालय कालका में अभिभावक शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में तीनों संकाय कला संकाय, वाणिज्य संकाय और विज्ञान संकाय के विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल हुए। इसके अंतर्गत अभिभावकों को शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की।     अभिभावक शिक्षक बैठक कॉलेज प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में हुई। बैठक में अभिभावकों को शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मिडटरम एग्जाम में छात्रों का प्रदर्शन, आंतरिक मूल्यांकन के मानदंड, महाविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रम और आगामी पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी…

1 मई को कुरुक्षेत्र में नामांकन भरेंगे अभय चौटाला

कुरुक्षेत्र, 20 अप्रैल। इनेलो के लोकसभा उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को पेहवा हलका के दर्जन भर गांवों के दौरे किए और जनसभाओं को संबोधित इनेलो के पक्ष में वोट डालने की अपील की। सभी गांवों में पहुंचने पर लोगों ने इनेलो नेता का जोरदार स्वागत किया।  अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मोदी ने तीन बड़े वादे किए थे पहला कांग्रेस वाले जो काला धन विदेशों में ले गए थे उसे वापिस लाएंगे और 15 लाख रुपए सभी के खाते में डलवांएगे। दूसरा वादा किया किसान के साथ…

फसल खरीद के मुद्दे पर जेजेपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

चंडीगढ़, 20 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि मंडियों में किसानों की फसल की खरीद नहीं होने से  किसान बेहद परेशान है। फसलों की खरीदारी और उठान न होने से खफा दिग्विजय ने कहा कि अगले तीन दिन में अगर सरकार ने फसलों की खरीद नहीं की तो जेजेपी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को विवश हो जाएगी। शनिवार को दिग्विजय चौटाला भिवानी की अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार ने सरसों की…

16590 मीट्रिक टन गेहूं व 636 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

पंचकूला, 19 अप्रैल। जिला पंचकूला में रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों व गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में अब तक 16590 मीट्रिक टन गेहूं और 636 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है और 631 मीट्रिक टन सरसों और 4419 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है।     इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा…

कांग्रेस जो भी वादा करती है, उसे निभाती है – सैलजा

चंडीगढ़, 19 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य  कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं, किसानों, गरीबों और मजदूरों के उत्थान और उनके हित में  विशेष कदम उठाएंगी  और कांग्रेस की सरकार बनने पर इनको लेकर जो भी गारंटी दी गई है सबसे पहले उन्हें पूरा किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रव्यापी आर्थिक- सामाजिक जाति गणना का कार्य सबसे पहले कराया जाएगा। कांग्रेस समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के साथ न्याय और उन्हें…

आप नेता अनुराग ढांडा ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह से की मुलाकात

दिल्ली, 19 अप्रैल। हरियाणा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार देर शाम को राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश में मौजूदा राजनीतिक हालात और हरियाणा के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ जेल प्रशासन द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को भी चर्चा की। अनुराग ढांडा ने संजय सिंह को हरियाणा में प्रचार का दिया न्यौता और साथ हरियाणा में इंडिया गठबंधन और कुरुक्षेत्र लोकसभा में आगे की रणनीति को…