चंडीगढ़, 7 मार्च। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक की मोबाइल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ वीरवार सुबह बैंक स्क्वेयर स्तिथ पंजाब नेशनल बैंक के जोनल ऑफिस सेक्टर 17 चंडीगढ़ से किया। डॉ. राजेश प्रसाद, जोनल मैनेजर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इच्छा जाहिर की थी कि जिन दूर दराज के क्षेत्रों व गांव में कोई बैंक या एटीएम नहीं है वहां के निवासियों के लिए एटीएम सुविधा उनके स्थान पर ही उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, इसी सुझाव पर पहल करते हुए मोबाइल एटीएम…
Category: हरियाणा
तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए सरकार का पोर्टल शुरू
चंडीगढ़, 6 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन, श्री हरमिंद्र साहिब गुरुद्वारा, श्री पटना साहिब गुरुद्वारा, काशी-विश्वनाथ के दर्शन करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत एक पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से नि:शुल्क यात्रा करवाई जाएगी। पोर्टल पर अब तक करीब 700 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को करनाल में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रभु श्रीराम लला के दर्शन के लिए करनाल से अयोध्या…
महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण मोदी की गारंटी है- प्रधानमंत्री
चंडीगढ़, 6 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में 3 करोड़ महिलाओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव-गांव में जब लखपति दीदी बनेगी तो गांव की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण मोदी की गारंटी है। आज जिला करनाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर में 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सफल हो चुके हैं। इतना ही नहीं,…
हिसार लोकसभा को डमी नहीं, कर्मयोगी सांसद चाहिए – दिग्विजय चौटाला
चंडीगढ़, 6 मार्च। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हिसार लोकसभा जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कर्मभूमि हैं इसलिए यहां की जनता से हमारा राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक नाता हैं और इस रिश्ते को सदैव मजबूती से निभाते रहेंगे। वे बुधवार को बरवाला हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के जन्मदिन पर होने वाली हिसार लोकसभा की…
हिसार के 4 गांवों के लिए भूमि स्वामित्व नीति पर कैबिनेट की मुहर
चंडीगढ़, 5 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा निवासियों के अधिकारों को सशक्त बनाने और सुरक्षित भूमि अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांव ढंढूर, पीरांवाली, झिरी (चिकनवास) और बबरान (बस्ती और डिग्गी ताल) चार गांवों में रहने वालों को आवासीय भूमि या भूखंडों का मालिकाना देने वाली नीति बनाने को मंजूरी दे दी गई है। इस नीति के तहत 31 मार्च, 2023 तक राजकीय पशुधन फार्म, हिसार से संबंधित 1873 कनाल 19 मरला…
ओलावृष्टि से प्रभावित किसान के नुकसान की भरपाई करेगी गठबंधन सरकार – अजय चौटाला
चंडीगढ़, 5 मार्च। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हाल ही में हुई बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से किसी भी किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभावित किसान के नुकसान की गठबंधन सरकार भरपाई करेगी, इसके लिए सरकार ने स्पेशल गिरदावरी का काम 15 मार्च तक बढ़ा दिया है। वे मंगलवार को भिवानी जिले के लोहारू हलके में दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित को संबोधित कर रहे थे। पत्रकारों के सवालों के जवाब…
अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्ध रहें युवा- राज्यपाल
चंडीगढ़, 5 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति को लागू कर देश के युवाओं को रोजगारपरक एवं गुणवत्तापरक शिक्षा हासिल करने की नई राह दिखाई है। वर्ष 2025 तक हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों में इस शिक्षा नीति को पूर्णतया लागू कर दिया जाएगा। गुरुग्राम की नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी के 13 वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यपाल ने आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसके लिए…
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़, 4 मार्च। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन हरियाणा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई, सोनीपत के नवनयुक्त कुलपति अशोक कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। अशोक कुमार उत्तराखंड के डीजीपी पद से रिटायर हुए है। राज्यपाल हरियाणा ने उनकी इस नियुक्ति के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। अशोक कुमार ने राज्यपाल हरियाणा को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें विश्वविद्यालय एवं खिलाड़ियों के प्रति अपने दृष्टिकोण के बारे में अवगत कराया। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे…
दिल्ली-आगरा NH से DND-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास KMP Link तक बनेगी एलिवेटेड रोड
चंडीगढ़, 4 मार्च। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 से डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास केएमपी लिंक तक एलिवेटिड रोड (सर्विस रोड के साथ) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आज यहां मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 163 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा, उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) और हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल 2352 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रेक्ट तथा विभिन्न…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया जाएगा सम्मान – ढांडा
चंडीगढ़, 4 मार्च। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हरियाणवी प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों को लेकर गठित कमेटी की बैठक के…
