चंडीगढ़, 24 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश एजुकेशन विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत और पंचकूला जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल भी मौजूद रहे। इस दौरान सतपाल ढिढोलिया और प्रवीण फोर ने नेतृत्व में साढौरा हल्के से उधम गढ़ गांव के सरपंच राकेश कुमार, गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह और राजबीर भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।अनुराग ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी चरित्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे…
Category: हरियाणा
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस आयोजित
पंचकूला, 23 अप्रैल। जिला बाल कल्याण परिषद सेक्टर-14 पंचकूला द्वारा बाल पुस्तकालय में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि नगराधीश पंचकूला मन्नत राणा ने मां सरस्वती की पूजा कर दीप प्रज्वलित किया। नगराधीश ने बच्चों को किताबों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हो। दिमाग पर किसी भी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। इस मौके पर नगराधीश ने जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला द्वारा चलाई जा…
भाजपा को घर-घर जाकर वोट मांगने पर मजबूर देंगे – दिग्विजय
चंडीगढ़, 23 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि घमंड में चूर भाजपा को जेजेपी घर-घर जाकर वोट मांगने पर मजबूर कर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजशाही उम्मीदवारों को जेजेपी ही टक्कर देगी और इस मुकाबले में कांग्रेस बहुत पीछे रह चुकी है। मंगलवार को दिग्विजय चौटाला गुड़गांव लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि केंद्रीय…
सड़क सुरक्षा की अलख जगा रही हरियाणा पुलिस
चंडीगढ़, 23 अप्रैल। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन में ड्राइविंग कौशल विकसित करने को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के माध्यम से ऐतिहासिक पहल की शुरूआत की गई है जिसके तहत हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर रोजाना ड्राइविंग स्किल्स में सुधार करने तथा यातायात नियमों की पालना करने को लेकर वीडियो अपलोड की जा रही है। इन वीडियो में आमजन को ड्राइविंग कौशल में सुधार करने संबंधी तकनीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि लोग इन तकनीकों का इस्तेमाल वाहन चलाते समय कर सकें और सड़क दुर्घटना…
प्रमोटर ने पब्लिश किया भ्रामक विज्ञापन, लगा मोटा जुर्माना
चंडीगढ़, 23 अप्रैल। हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (हरेरा ), गुरुग्राम ने एक रियल एस्टेट कंपनी द्वारा समाचार पत्र में भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हरेरा के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट प्रमोटर “कंट्रीवाइड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड” ने अपने “ग्रीन ओक्स” प्रोजेक्ट से सबंधित एक विज्ञापन गत 2 मार्च को एक अंग्रेजी दैनिक अख़बार में प्रकाशित करवाया था। इस विज्ञापन में भ्रामक जानकारी दिए जाने के कारण हरेरा ने प्रमोटर को कारण बताओ नोटिस भेजकर…
इनेलो ने तीन सीटों के लिए उम्मीदवार किए घोषित
चंडीगढ़, 22 अप्रैल। इनेलो ने अपने लोकसभा के तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।इस दौरान महिला सर्व खाप की अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया की अगुवाई में सर्व खाप की पदाधिकारियों ने इनेलो को अपना समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सैनिक एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन इनेलो पार्टी को दिया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व सैनिक एसोसिएशन के पदाधिकारी इनेलो मुख्यालय में आए और उनकी मांगों को इनेलो के घोषणापत्र में रखने की मांग की। हम उनकी मांगों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे। पूर्व सैनिकों…
सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में मनाया 14 वां स्थापना दिवस
भिवानी, 22 अप्रैल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में आज 14 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी पुलस्त्य एवं अन्य स्टाफ ने फूल मालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।डॉ. वी.पी. यादव ने डॉ०.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल का 14 वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की…
कांग्रेस सरकार आने पर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसेंगे – दीपेंद्र हुड्डा
बहादुरगढ़, 22 अप्रैल। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज बहादुरगढ़ में घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बताया कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण उनका व्यापार चौपट हो गया है। पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है। व्यापारी भय के माहौल में रह रहे हैं। अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि खुलेआम फिरौती और रंगदारी की चिट्ठी भेजी जा रही…
आप उम्मीदवार गुप्ता ने जिंदल पर साधा निशाना
कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर नवीन जिंदल पर निशाना साधा। उनके साथ प्रो. कृष्णचंद रल्हान, सतीश गर्ग, विशाल खुब्बड़, मेवा सिंह, ओम सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल कह रहे हैं कि कुरुक्षेत्र उनका घर है तो एक वीडियो में एक बुजुर्ग नवीन जिंदल से माइक लेकर कहते हैं कि पिछले 10 साल कहां थे? इस पर उनको गुस्सा आ गया? नवीन जिंदल बताते क्यों नहीं कि कोरोना…
मंडियों में 21412 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
पंचकूला, 21 अप्रैल। जिला में रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों व गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में अब तक 21412 मीट्रिक टन गेहूं और 636 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है और 631 मीट्रिक टन सरसों और 7913 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर…
