चंडीगढ़, 20 मार्च। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा हरियाणा सरकार किसानों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि न तो सरकार किसानों को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले फसल खराबे का मुआवजा दे पाई और न ही रबी फसल की खरीद प्रबंधन बारे कोई फैसला ले रही। वे बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आचार संहिता लगने के चलते अब किसानों को फसल खराबे…
Category: हरियाणा
माजरा ने की इनेलो में घर वापसी, बने प्रदेश अध्यक्ष
चंडीगढ़, 20 मार्च। पूर्व में सीपीएस रहे रामपाल माजरा ने बुधवार को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए रामपाल माजरा को इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब इनेलो पार्टी की स्थापना की गई थी तब से ही रामपाल माजरा ने जननायक चौधरी देवीलाल और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के साथ मिलकर पूरी लगन और निष्ठा से पार्टी को मजबूत…
हरियाणा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार
चंडीगढ़, 19 मार्च। हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 1 कैबिनेट मंत्री तथा 7 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इनमें डॉ कमल गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री तथा सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, डॉ. अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, बिशम्बर सिंह वाल्मीकि एवं संजय सिंह ने राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, जय…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
चंडीगढ़, 19 मार्च। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के सभी 1 करोड़ 98 लाख 29 हजार 675 मतदाताओं से आह्वान किया है कि 25 मई, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के आम चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर “चुनाव का पर्व, देश का गर्व” का हिस्सा बनें क्योंकि राजनीतिक पार्टियों की व मतदाताओं की भागीदारिता लोकतंत्र में जरूरी है। अग्रवाल ने यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बुलाई गई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य की राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक…
किसान की जमीन व दुकानदार की दुकान छीनना चाहती है भाजपा – गुप्ता
कैथल, 19 मार्च। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कैथल विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा कैथल पट्टी खोट से शुरू की। इसके बाद वे गांव मानस में लोगों से मिले। वहां से बाबा लदाना में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद बुढ़ा खेड़ा गांव में पहुंचे। यहां से गांव संगतपुरा, नंदसिंह वाला, सांघन, मालखेड़ी और पाडला पहुंचकर लोगों को संबोधित किया…
मतदान के दौरान दिव्यांगों के लिए होगी विशेष व्यवस्था
चंडीगढ़, 18 मार्च। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व लोकसभा चुनाव-2024 को मनाने के लिए चुनाव आयोग ने दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। राज्य में लगभग 1.48 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। अग्रवाल आज सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, स्कूल शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, रेड क्रॉस, लोक निर्माण इत्यादि विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पोलिंग स्टेशनों पर…
रोबोट से कराएं सीवर लाइन व हौद की सफाई – कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 17 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को एसटीपी, सीवर लाइन आदि की सफाई के लिए रोबोट व मशीनरी का प्रयोग अनिवार्य करना चाहिए, ताकि गैस चढ़ने से मेहनतकश कर्मियों की जान को बचाया जा सके। साथ ही इनमें कर्मियों के उतरने पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गरीब परिवारों के युवा सीवर लाइन या हौद में उतरने से लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन भाजपा की…
एएमआर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती – राज्यपाल
चंडीगढ़, 18 मार्च। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रमुख दवा कंपनियों से आहवान करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘एंटीमैक्रोबियल रेजिस्टेंस’’ (एएमआर) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए विशेष रूप से एंटीबायोटिक दवाओं के नए वर्गों और वैक्सीन विकास के वैकल्पिक तरीकों से नई दवाओं की खोज करनी होगी क्योंकि रोगाणुरोधी प्रतिरोध/एएमआर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती है तथा वर्तमान एंटीबायोटिक्स अब बेअसर हो रही हैं।राज्यपाल नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘‘एंटीमैक्रोबियल रेजिस्टेंस, नोवल ड्रग डिस्कवरी एंड वैक्सीन डेवलपमेंट: चैलेंजेज एंड ओपरचूनिटिस’’ (‘‘रोगाणुरोधी प्रतिरोध,…
चुनाव का बिगुल बज गया, अब केंद्र व हरियाणा में सरकार बदलने का समय – हुड्डा
महम, 17 मार्च। महम की नयी अनाज मंडी में आयोजित जन-आक्रोश रैली को संबोधित करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वहां उमड़े जनसैलाब को देखकर अपने अंदाज में कहा कि महम हलके से कांग्रेस को 1 लाख वोटों से जीत के बाद थारी सरकार हम बनवा देंगे। 1 लाख वोटों की जीत तभी होगी जब हर बूथ पर हर वोट पड़े और वोट प्रतिशत 90 फीसदी हो। उन्होंने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है, अब हरियाणा में भी सरकार बदलने…
शहीदी दिवस कार्यक्रम में गांव हरनौला पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता
रादौर (यमुनानगर), 17 मार्च। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को रादौर के गांव हरनौला में शहीदी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। अंबेडकर युवा मंच, हरियाणा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।गुप्ता ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों…
