पुत्र मोह में भाजपा का साथ दे रहे हैं भूपेंद्र हुड्डा – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 1 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पुत्र मोह के चलते भाजपा का साथ देकर पूरी कांग्रेस का बलिदान दिया है, यह बात जनता समझती है और मत से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह जगजाहिर है। बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम फरीदाबाद में जेजेपी प्रत्याशी नलिन हुड्डा के नॉमिनेशन फाइल और चुनावी कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने गुड़गांव में जेजेपी…

राजभवन के कुछ कर्मचारी हुए रिटायर

चंडीगढ़ 30 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में राजभवन हरियाणा में उनके विशेष कार्यकारी अधिकारी बखविंदर सिंह, अवर सचिव रामप्रताप और हाउस बियरर कमल कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।  राज्यपाल ने बखविंदर सिंह द्वारा 37 वर्षों की समर्पित भाव से दी गई सेवाओं, राम प्रताप द्वारा 36 वर्षों तक दी गई सरकारी सेवाओं और कमल कुमार द्वारा समर्पित भाव से 23 वर्षों तक दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक मुबारकबाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।…

पूरे देश में एक ही बात चल रही है कि जेल का जवाब वोट से देंगे- संजय सिंह

कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता के चुनाव प्रचार में पहुंचे संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर कई बार हमले किए। उन्होंने कहा किदेश भयंकर तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गलती से भी बीजेपी जीत गई तो ये देश का अंतिम चुनाव होगा, आरक्षण खत्म होगा और संविधान खत्म होगा। मोहन भागवत ने कहा आरक्षण खत्म होना चाहिए, मोहन…

हाईकमान के हाथों की कठपुतली होते हैं राष्ट्रीय दलों के सांसद – नैना चौटाला

चंडीगढ़, 30 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी की हिसार लोकसभा से उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि हरियाणा का समझदार मतदाता अब समझ चुका है कि राष्ट्रीय पार्टियों के सांसदों का कंट्रोल हाईकमान के हाथों में होता है, इसलिए वे जनता की आवाज को संसद में ना तो आज तक उठा पाए है और ना ही कभी उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता फैसला कर चुकी है कि उनके बीच रहने वाले उनके अपने जेजेपी प्रत्याशियों को संसद में भेजा जाए ताकि हरियाणा के हकों की आवाज दिल्ली में…

कुरुक्षेत्र आएंगे आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह -गुप्ता

पिहोवा/कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह 30 अप्रैल को कुरुक्षेत्र दौरे पर पहुंचेंगे। थानेसर स्थित चुनावी कार्यालय और रादौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने पिहोवा विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा के दौरान दी। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का कुरुक्षेत्र से एक डरा हुआ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी को कोई प्रत्याशी नहीं…

हरियाणा में बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला अभियान

चंडीगढ़, 29 अप्रैल। हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में बदमाशों, आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों पर कार्रवाई करने हेतु ऑपरेशन आक्रमण – 9 चलाया। इस दौरान प्रदेशभर में 6161 पुलिसकर्मियों की 1309 टीमों का गठन किया गया एवं इस दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज, जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 478 मुकदमा दर्ज करके 881 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन आक्रमण के तहत नूह पुलिस ने लगभग 30 वर्ष से लूट के अभियोग में वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।   हरियाणा…

जेजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह

चंडीगढ़, 29 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने जेजेपी के सैंकड़ों पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। इस मौके पर उनके साथ हांसी से 3 बार विधायक रहे स्व. अमीरचंद मक्कड़ के पौत्र और जेजेपी के प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र लैगा, प्रदेश महासचिव रहे रमेश गोदारा ने भी कांग्रेस का दमन थामा। पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव और शाहबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला के…

हमने लड़कर बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपए तक पहुंचाई – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 29 अप्रैल। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज बीजेपी की 18 राज्यों में सरकार है लेकिन हरियाणा को छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में 3000 रुपए बुढ़ापा पेंशन नहीं है। उन्होंने कहा कि जेजेपी की सरकार में हिस्सेदारी रहने की वजह से हमने लड़कर हरियाणा में चौ देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन को 3000 हजार रुपए तक पहुंचाया। सोमवार को दुष्यंत चौटाला हांसी और बवानी खेड़ा में हिसार से जेजेपी लोकसभा प्रत्याशी नैना चौटाला के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम…

मनोहर लाल ने हुड्डा के “घर“ किलोई में दी कांग्रेस को ललकार

रोहतक/जसिया, 28 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के शासन में हुए विकास कार्यों से कांग्रेस में बौखलाहट है। बौखलाई हुई कांग्रेस अब झूठे सपने बेचने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता कांग्रेस द्वारा दिखाए जा रहे झूठे सपनों पर कभी विश्वास नहीं करेगी। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने 10 सालों में विकास के इतने काम किए हैं जितने कांग्रेस 55 सालों में भी नहीं कर पाई। मनोहर लाल रविवार को रोहतक लोकसभा के किलोई विधानसभा के गांव जसिया में…

बीजेपी ने भले ही सरकार के चेहरे बदले,  लोगों ने सरकार बदलने का मन बनाया – हुड्डा

झज्जर, 28 अप्रैल। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज झज्जर हलके के कई गांवों में चुनाव प्रचार किया और छत्तीस बिरादरी का साथ, समर्थन, आशीर्वाद मांगते हुए अपने चुनाव की जिम्मेदारी भी गांव को सौंपी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि लोगों में बीजेपी सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। इसको देखकर ही बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों के चेहरे बदल दिए। लेकिन बीजेपी ने भले ही सरकार के चेहरे बदल दिए, लोगों ने अब सरकार बदलने का मन बना लिया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने जनता…