कांग्रेस का न्याय पत्र ऐतिहासिक – अरोड़ा

चंडीगढ़, 4 अप्रेल। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस के आज जारी किए गए न्याय घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया है। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा आज देश के सभी वर्ग भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों से परेशान है। कांग्रेस ने अपनी घोषणा पत्र में उन्हें मुद्दों को शामिल किया है जिनकी वजह से लोग परेशान है। अरोड़ा ने कहा बीजेपी ने किसानों के आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन, कभी भी कर्ज़ माफी और MSP गारंटी कानून…

तनाव मुक्त जीवन शैली के लिए अपनाएं योग क्रियाएं – डीजीपी

चंडीगढ़ 5 अप्रैल। प्रदेश में पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रथम पुलिस महानिरीक्षक/अधीक्षक सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत सभी पुलिस अधिकारियों ने योग क्रिया करते हुए की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर के साथ तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए योग क्रियाएं की। योग क्रियाओ के इस सत्र में पुलिस अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए गए। योगाचार्य हेमंत ने पुलिस अधिकारियों को तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने में योग क्रियाओ जैसे-प्राणायाम, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन की भूमिका…

शादी करवाने के बदले रुपए ऐंठने का मामला – मौलाना व अन्य गिरफ्तार

चंडीगढ़ 4 अप्रैल। हरियाणा पुलिस ने नूंह में बेटियों (लड़कियों) की शादी में कन्यादान देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रकम ऐंठने वाले बूबलहेड़ी निवासी मौलाना अरशद व जिला पलवल के राशिद को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों द्वारा 1400 लोगों के साथ कन्यादान के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए करीब 14 करोड रुपए का गबन किया जा चुका है। क्या था मामला- प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों आरोपियों द्वारा अलग-अलग योजनाओं का हवाला देते हुए एक लाख रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक…

चार पुलिसकर्मी डीजीपी उत्तम सेवा पदक से सम्मानित

चंडीगढ़, 4 अप्रैल। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे प्रथम राज्य स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक/ अधीक्षक सम्मेलन में डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित किए गए चार पुलिसकर्मियों को मेडल,प्रशंसा पत्र तथा ₹50000 की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने इन चयनित पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही श्री कपूर ने सोनीपत जिला के बड़ी पुलिस स्टेशन को को राज्य में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन…

ऑपरेशन आक्रमण – बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक्शन

चंडीगढ़, 3 अप्रैल। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के दिशा -निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस द्वारा 31 मार्च को प्रदेश में बदमाशों, आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन आक्रमण – 8 चलाया गया। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में 6737 पुलिसकर्मियों की 1403 टीमों द्वारा एक साथ की गई रेड के दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 505 मुकदमें दर्ज करके 982 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।      हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध…

संस्कृत विवि के वीसी ने की राज्यपाल से मुलाकात

चंडीगढ़, 3 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल के कुलपति प्रो. रमेश भारद्वाज ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल हरियाणा ने कुलपति को निर्देश दिए की वे विश्वविद्यालय में मास जुलाई से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में संस्कृत के साथ-साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शामिल करें। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के…

कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में किया जाएगा सुधार-मुख्य सचिव

चंडीगढ़, 2 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं दक्षता में सुधार किया जाएगा ताकि सरकारी कार्य तत्परता के साथ पूरे किया जा सके। उन्होंने कार्यालयों में पूर्ण रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव आज हरियाणा सिविल सचिवालय में औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की वर्किंग बारे जानकारी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यालयों में पूर्ण रूप से स्वच्छता बनाए रखें। यदि उन्हें किसी प्रकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है तो उस बारे तुरंत अपने…

भाकियू नेता राजीव आर्य ने ज्वाइन की आप

पूंडरी/कैथल, 2 अप्रैल। भारतीय किसान यूनियन (मान गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।  आर्य ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। उनके साथ कई अन्य नेता व समर्थक भी आप में शामिल हो गए। इधर, गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव बेगपुर से शुरू की। इसके बाद वे गांव जाडौला में लोगों से मिले। वहां से जाजनपुर में…

वीसी ने की राज्यपाल से मुलाकात

चंडीगढ़, 1 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय, सोनीपत के कुलपति प्रो. एस.पी सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने कुलपति को निर्देश दिए की वे विश्वविद्यालय में बनाई जाने वाली नई-नई नीतियों में यह सुनिश्चित करें कि वे शिक्षकों व छात्राओं के लिए कारगर सिद्ध हो। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा…

शांतिपूर्ण माहौल में हुई सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा

भिवानी, 1 अप्रैल। प्रदेशभर में आज सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षाएं नकल-रहित, व्यवस्थित व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए गठित उड़नदस्तों द्वारा निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन के कुल 53 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण 1 पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया गया। आज प्रदेशभर में 1082 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हुई सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा में 1,23,918 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके स्वयं…