नारायणगढ़ (अंबाला), 13 अप्रेल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब आदमी की चिंता की है और उनके लिए योजनाएं बनाने का काम किया है, जिससे गरीब आदमी को लाभ मिला है। गरीब आदमी के लिए आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के साथ-साथ किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी योजनाएं हैं जिनसे देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। वह आज अपने गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया…
Category: हरियाणा
कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज माफी आयोग का होगा गठन – कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 13 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी, कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान न्याय के तहत कम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। मीडिया को जारी एक बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों के दम पर ही हम हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाने में सक्षम…
इनेलो करेगी जनता के सपनों को साकार – अभय चौटाला
कैथल, 12 अप्रेल। भाजपा के मोदी की गारंटी के नारे के मुकाबले अभय चौटाला ने इनेलो के लिए चौ. देवीलाल की गारंटी का नारा देकर लोगों से वोट की अपील की है। कलायत हलका के अपने दौरे के दूसरे दिन अभय चौटाला ने यह नारा दिया और कहा कि जिस तरह से चौधरी देवीलाल ने 1987 में दी अपनी गारंटियों को चुनाव आते ही पूरा कर दिया था, उसी तरह से चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने जो अब गारंटी दी हैं, इनेलो की सरकार बनने पर उन्हें पूरा किया जाएगा। कलायत…
पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल अहलावत कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही नेताओं और उनके समर्थकों का दूसरे दलों में आने-जाने का क्रम तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में प्रमुख रूप से बेरी से पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल अहलावत, सुभाष खिलेरी (पूर्व…
राज्यपाल ने दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित होने पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। दत्तात्रेय ने देश के प्रति आडवाणी के अमूल्य योगदान को मान्यता देने और उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के लिए भारत सरकार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “मैं ऐसे महान व्यक्तित्व वाले दिग्गज से मिलकर बहुत प्रसन्न और धन्य महसूस कर रहा हूँ।” दिल्ली में आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात…
चैत्र नवरात्र – तीनों मंदिरों में आया 24 लाख 82 हजार 101 रुपए चढ़ावा
पंचकूला, 11 अप्रैल। चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन आज श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 24 लाख 82 हजार 101 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। माता मनसा देवी मंदिर में 76,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 20 लाख 91 हज़ार 029 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 2 लाख 51 हजार 922 रुपये और चंडी माता मंदिर में 1लाख 39 हजार 150 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए।…
कनीना स्कूल बस दुर्घटना पर सीएम ने जताया दुख
चंडीगढ़, 11 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने महेंद्रगढ़ जिले के कनीना खंड के गांव उन्हानी में स्कूल बस की दुर्घटना में बच्चों के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर मृतक बच्चों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। नायब सिंह ने कहा कि इस हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हादसे में घायल हुए बच्चों की जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन…
पंचकूला की मंडियों में सैंकड़ों टन सरसों व गेहूं की हुई खरीद
पंचकूला, 11 अप्रैल : जिला में रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों व गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में अब तक 612 मीट्रिक टन सरसों व 385 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है और 481 मीट्रिक टन सरसों का अब तक उठान किया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा पंचकूला, बरवाला…
मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल वोटर कार्ड
चंडीगढ़, 11 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न डिजिटल पहल की हैं। इनमें सबसे प्रमुख है ई-एपिक यानि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र को डिजिटल तरीके से प्राप्त करना। अब मतदाता घर बैठे ही अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट…
राज्यपाल ने ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
चंडीगढ़, 11 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को राजभवन में महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्री फुले एक प्रमुख समाज सुधारक, विचारक और महान समर्पित कार्यकर्ता थे। उनहोंने जाति व्यवस्था को चुनौती देने, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों की वकालत करने, महिला सशक्तिकरण और विशेषकर महिलाओं के साथ-साथ सभी लोगों के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दत्तात्रेय ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जाति, पंथ या लिंग की…
