वीसी विजय वीर सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात

चंडीगढ़, 16 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो0.विजय वीर सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की नीतियों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उनके साथ एपीजे सत्या समूह के महाप्रबंधक अमित कांसल भी मौजूद रहे। प्रो. विजय वीर सिंह ने राज्यपाल हरियाणा को आगामी 10 मई को आयोजित होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल हरियाणा को अवगत कराया कि उस दिन 1125 छात्रों…

दुष्यंत चौटाला ने किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 16 अप्रैल। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा हरियाणा सरकार की किसानों के प्रति सोच पॉजिटिव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज मंडियों में किसानों की हालत सबके सामने है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरसों में नमी के नाम पर 300 रुपए तक किसानों के काटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे खरीद केंद्रों पर अब तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने से किसान परेशान है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि गेहूं का उठान नहीं…

यादविंद्रा गार्डन पिंजौर में बैसाखी  पर ड्राइंग और रंगोली कंपटीशन आयोजित

पंचकूला, 15 अप्रैल। हरियाणा पर्यटन विकास निगम के पर्यटन स्थल यादविंद्रा गार्डन पिंजौर में बैसाखी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर ड्राइंग और रंगोली कंपटीशन का आयोजन किया गयाजिसमे कालका, पिंजौर और पंचकूला शहर के कई स्कूलों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं  मंच पर पर्यटकों को अपनी कला और हुनर दिखाने का भी मौका दिया गया,  सभी ने मिलकर इसमें भाग लिया। मंच का संचालन कुलदीप कुमार ने किया। बच्चों ने मंच पर फ़िल्मी गीतों पर जमकर डांस किया। इसके अलावा गायक कलाकार कुलदीप कुमार ने…

मंत्री चौटाला ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, विवाद खत्म

करनाल, 15 अप्रैल। हिसार से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के द्वारा ब्राह्मणों पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद का अंततः पटाक्षेप हो गया है। 31 मार्च को हिसार से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी ‘रणजीत सिंह चौटाला’ ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी जिसको लेकर काफ़ी लंबे समय से ब्राह्मण समाज में रणजीत सिंह चौटाला के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था।ब्राह्मण समाज ने रणजीत सिंह चौटाला को जल्द से जल्द माफ़ी मांगने का अल्टीमेटम दिया था। ब्राह्मण समाज की नाराजगी को देखते हुए रणजीत…

साइबर फ्रॉड की चौकस हरियाणा पुलिस, पैसा कराया वापस

पंचकूला, 15 अप्रैल। साइबर सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को अपनी जमा पूंजी को साइबर फ्रॉड में ना गंवाना पड़े। हरियाणा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के माध्यम से रोजाना साइबर अपराधियों द्वारा फ्रॉड करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग साइबर फ्रॉड का शिकार ना हो। इसके लिए पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है परिणामस्वरूप अब…

राज्यपाल ने उठाया वंदे भारत रेल सफर का आनंद

चंडीगढ़, 15 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को गुरुग्राम से चंडीगढ़ का सफर रेल से तय किया। उन्होंने गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए कार या हवाई जहाज़ की बजाए वन्दे भारत ट्रेन से सफर करने को तरजीह दी। उनके इस सफर में उनके साथ अन्य सदस्य भी शामिल रहें।          बंडारू दत्तात्रेय ने इस रेल यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और पिछले कुछ समय में रेलवे व्यवस्था में हुए सुधारों का भी अनुभव हासिल…

शिक्षा और संस्कार के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता -योगेश कुमार

पंचकूला 14 अप्रैल। हैफेड के सचिव योगेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे है। उन्होंने सभी को समानता का अधिकार देने के साथ साथ समाज में आर्थिक खुशहाली लाने का प्रयास किया। बाबा साहेब महान समाज सुधारक, प्रख्यात विद्वान थे जिन्होंने जीवन भर समाज की भलाई के लिए कार्य किया। श्री योगेश कुमार पंचकूला में बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की 133वी जयंती और महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्कारों के बिना कोई भी…

हरियाणवियों के हक पर बाहरियों का कब्जा – सैलजा

चंडीगढ़, 14 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की सरकारी नौकरियों में हरियाणा के युवाओं की बजाए अन्य प्रदेशों के आवेदकों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्लास-1 व 2 की जिन पोस्ट पर हरियाणवियों को काबिज होना चाहिए, उन पर बाहरियों को काबिज किया जा रहा है। सरकारी नौकरियों की इस बंदरबांट खुद भाजपा सरकार का भर्ती गैंग जुटा हुआ है, जिसकी पसंद हरियाणा के उच्च…

जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर किसानों की पेमेंट सुनिश्चित की जाए : मुख्य सचिव

चंडीगढ़, 14 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने प्रशासनिक सचिवों, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान की फ़सल का जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर-अंदर फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनाज मंडियों से फसलों का समय पर उठान करने और किसानों की हर सुविधा का पूरा ख्याल रखने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों से रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित…

26 अप्रैल तक नागरिक बनवा सकते हैं वोट – अग्रवाल

चंडीगढ़, 13 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी मतदाता हैं, इसलिए अभी भी यदि किसी नागरिक का वोटर कार्ड नहीं बना है तो वह तुरंत अपना वोटर कार्ड बनवाएं, ताकि चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। नागरिक 26 अप्रैल, 2024 तक अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति संबंधित बी.एल.ओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के पास फॉर्म-6 भरकर वोट बनवा सकते हैं। यह फॉर्म मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विभाग की वेबसाइट https://www.ceoharyana.gov.in/  पर…