सहारनपुर : 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बोटी-बोटी करने वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों के बयान होने के बाद सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय है। जिसके चलते सांसद इमरान मसूद और समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इमरान मसूद अपने इस बयान को लेकर कई बार माफी भी मांग चुके हैं बावजूद इसके 12 साल बाद चुनाव जीते इमरान मसूद की सांसदी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आपको बता दें कि 2024 के…
Author: NEWS14 TODAY
Kanpur News : एसएचओ समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, चोरी का माल बेचने से लेकर छेड़छाड़ तक के गंभीर आरोप
कानपुर : कानपुर पुलिस कमिश्नर ने वर्दी को कलंकित करने वाले एसओ रेलबाजार समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। चोरी का माल बेचने, रंगदारी मांगने और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोपों में कार्रवाई की गई है। कानपुर में चोरी के जेवर बेचने, कारोबारी से रंगदारी मांगने और महिला से छेड़छाड़ के मामले में फंसे एसओ समेत सात पुलिसकर्मियों को सोमवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने सस्पेंड कर दिया। एसओ रेलबाजार के अलावा सस्पेंड होने वालों में एक ट्रेनी दरोगा और दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी चोरी…
Deoband News : धार्मिक मदरसों के खिलाफ दिशा-निर्देशों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का स्वागत, जानिये क्या बोले जमायत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी
देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और दूसरे धड़े के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का स्वागत किया है। जिसमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने धार्मिक मदरसों की मान्यता रद्द करने और स्वतंत्र मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूलों में प्रवेश देने की गाइडलाइन पर रोक लगा दी है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मौलाना अरशद मदनी और मौलाना महमूद मदनी ने संयुक्त रूप से कहा कि एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो के हालिया बयानों और कार्यों…
Moradabad News : करवा चौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने पत्नी के साथ की दरिंदगी, पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या का किया प्रयास
मुरादाबाद : मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में करवा चौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने अपनी पत्नी को तरह-तरह से प्रताड़ित किया। पति ने शराब के नशे में सुबह से शाम तक कई बार उसकी पिटाई की। आरोपी ने उस पर पेशाब किया और गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश की। इससे तंग आकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता…
Saharanpur : टॉपर बालिकाओं ने एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से संभाली जनपद की बागडोर, बालिकाओं में बढा आत्मविश्वास एवं दृढ इच्छाशक्ति
सहारनपुर : मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा परिषद की इण्टरमीडिएट की परीक्षा में जनपद की टॉप-10 सूची में सम्मिलित बालिकाओं को सांकेतिक एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम के अवसर पर सरस्वती सदन इण्टर कॉलेज, सबदलपुर की बालिका यशवी कुश को जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दी गयी तथा बालिकाओं को कडी मेहनत कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। आदर्श इण्टर कॉलेज, तल्हेडी बुजुर्ग की बालिका तनु रानी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शान्ति देवी इण्टर कॉलेज नकुड़…
Saharanpur News : निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से राजमिस्त्री की मौत, मालिक की हालत गंभीर, यह है हादसे की वजह
सहारनपुर: सहारनपुर जिले के बड़गांव क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना बड़गांव इलाके में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां गांव सिरसली कलां में निर्माणाधीन…
Muzaffarnagar News : मुज़फ्फरनगर हिंसा मामले में कौशल विकास मंत्री, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, यति नरसिंहानंद समेत 12 के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
मुज़फ्फरनगर : मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान नंगला मंदौड़ में हुई पंचायत के मामले में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह समेत 12 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन/स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने अगली सुनवाई 29 अक्तूबर तय की है। मुज़फ्फरनगर में हुई जातीय हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए थे जबकि हजारों परिवार घर से बेघर हो गए थे। लबे समय तक…
UP By Election : मैनपुरी में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बहराइच में भाजपा ने जानबूझकर कराए दंगे
मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का आगाज हो चुका है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ नामांकन गए हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा क्षेत्र से तेज प्रताप यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव भारी बहुमत से जीतेंगे। मैनपुरी की जनता ने हमेशा सपा और नेताजी का साथ दिया है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने बहराइच में जानबूझकर दंगे…
Bareilly News :18 साल छोटे प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी दो बच्चों की मां, इंस्टाग्राम पर रील बनाने से शुरू हुई प्रेम कहानी
बरेली : बरेली जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 40 वर्षीय महिला दो बच्चो को छोड़कर अपने 18 साल छोटे प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला है। रविवार को महिला को थाने लाया गया जहां महिला से पूछताछ की गई तो महिला की बात सुनकर मौके पर मौजूद पुलिस और परिजन हैरान रह गए। दो बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी रही। अब पुलिस उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला का बयान दर्ज…
Saharanpur Crime News : हावड़ा-अमृतसर मेल से चोरी बच्ची को जीआरपी पुलिस ने सकुशल किया बरामद, पत्नी से तलाक के लिए पिता और दादी ने रची थी साजिश
सहारनपुर : सहारनपुर जीआरपी पुलिस ने 4 दिन पहले हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी हुई 2 साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची 600 किलोमीटर दूर लुधियाना से से मिली है। बच्ची को बरामद कर पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बच्ची के पिता, दादी और दादी की बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में बच्ची के पिता ने बताया वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता था। इसलिए मैंने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर बच्ची गायब करने की साजिश रची…
