सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के जिला अस्पताल में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह चार बजे अस्पताल के गार्ड ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है। परिजनों को पता चला तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। आनन फानन में अस्पताल प्रशासन ने आरोपी गार्ड को नौकरी से हटाकर मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। जबकि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज भी नहीं कराई। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को…
Author: NEWS14 TODAY
Bareilly News : बरेली पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को समर्थकों समेत हिरासत में लिया, संभल जाने से रोका
बरेली : संभल हिंसा में मारे गए पांच लोगों को शहीद बताने वाले मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर से संभल के लिए निकले। पहले से सतर्क पुलिस ने उन्हें सीबीगंज में रोक लिया। उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया गया। आपको बता दें कि बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद संभल के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें सीबीगंज में रोक लिया। पुलिस ने उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया, जिससे…
Sambhal Violence : नौजवानों को धर्म के नाम पर भड़काने का हो रहा काम, तौकीर रज़ा जैसे लोगों को भेजा जाए जेल- कारी अबरार जमाल
सहारनपुर : संभल हिंसा के बाद जहां सियासतदान अपनी सियासी रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं वहीं धर्मगुरु इस हिंसा की निंदा कर रहे हैं। कुछ इस्लामिक संगठन हिंसा के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे हैं तो कुछ संगठन धर्म गुरुओं पर युवाओं को धर्म के नाम पर भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। जमीयत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी अबरार जमाल ने संभल हिंसा पर निंदा करते हुए कहा कि यह घटना निंदनीय है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। लोग इस घटना को एक दिन…
बरेली पुल हादसा : पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेकर दिए निर्देश
बरेली : बरेली-बदायूं जिले की सीमा पर अधूरे पुल से कार गिरने से तीन लोगों की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। घटना की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास जाएगी। इसके बाद ही विभागीय जांच और कार्रवाई होगी। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने प्रांतीय खंड बदायूं के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार व महाराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेज दी है। एप्रोच रोड बह जाने के बाद भी…
Rahul Gandhi : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गवाही का मौका मांगा, अब 6 दिसंबर को होगी सुनवाई
लखनऊ : कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी के पुराने ब्यान उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। 2013 में मुज़फ्फरनगर में हुए दंगो के दौरान दिया गया ब्यान उनके गले की फांस बना हुआ है। आरोप है कि उन्होंने 24 अक्टूबर 2013 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चुनावी रैली में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा प्रभावित युवा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क कर रहे हैं। राहुल गांधी के बयान से शिकायतकर्ता की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के…
Sambhal Violence : पुलिस ने सर्वे में जल्दबाजी कर माहौल बिगाड़ा, सांसद बर्क बोले- लाठी-गोली से जवाब दिया
संभल हिंसा : संभल हिंसा के बाद जहां प्रशासन उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाई कर रहा है वहीं हिंसा पर सियासत शुरू हो गई है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने संभल हिंसा के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। सांसद ने कहा कि पुलिस ने सर्वे में जल्दबाजी कर माहौल बिगाड़ा, जबकि उनके पिता ने भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया। दोनों ने निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस…
Saharanpur News : सहारनपुर से पकड़ा गया एक लाख का इनामी हत्यारा विकास सिंह धामा, मुरादाबाद में भाजपा नेता की हत्या के बाद से छिपा था सहारनपुर
सहारनपुर/मुरादाबाद : यूपी एसटीएफ (ATS) ने करीब 14 महीने से फरार चल रहे ह्त्या के मामले में वांछित एक लाख रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ATS की टीम ने एक लाख के इनामी विकास सिंह धामा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया विकास सिंह मुरादाबाद के चर्चित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। भाजपा नेता हत्याकांड का आरोपी विकास सिंह लंबे समय से सहारनपुर में छिपा हुआ था। 10 अगस्त 2023 को मझोला क्षेत्र में भाजपा नेता अनुज…
Sambhal Violence : संभल में मुस्लिम युवक की हत्या पर भड़की जमीयत, मौलाना अरशद मदनी बोले- मस्जिदों में मंदिर मत ढूंढो
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के दौरान पुलिस फायरिंग और हिंसा में मुस्लिम युवक की मौत पर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने गहरी नाराजगी जताई। जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इस घटना के लिए जहां प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है वहीं संभल जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सांप्रदायिक लोगों से मिलीभगत कर साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि पुलिस और हिंदू पक्ष के वकीलों के साथ भड़काऊ नारे लगाने वाले लोग भी थे। स्थिति…
Deoband News : संभल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मौलाना अरशद मदनी ने जारी किया ब्यान
सहारनपुर : संभल की घटना से नाराज जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा कि पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून का वास्तविक क्रियान्वयन न होने के कारण भारत में संभल जैसी घटनाएं हो रही हैं और जिन्हें रोकना बेहद जरूरी है। पूजा स्थल अधिनियम 1991 के बावजूद निचली अदालतें मुस्लिम पूजा स्थलों का सर्वेक्षण करने के आदेश जारी कर रही हैं, जो इस कानून का उल्लंघन है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून के प्रभावी…
Sambhal Violence : नहीं बख्से जायेंगे दंगाई, सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे पत्थरबाजों के पोस्टर, उपद्रवियों से की जायेगी नुकसान की भरपाई
संभल हिंसा : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पत्थरबाजों और दंगाइयों की तलाश जोरों पर चल रही है। यूपी सरकार ने हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाईके निर्देश दे दिए हैं। पत्थरबाजों और दंगाइयों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा सकते हैं। संभल जिले में हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पत्थरबाजों से नुकसान की भरपाई भी की जाएगी। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।…
