1984 Anti-Sikh Riots : सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, सजा से नाखुश पीड़ित बोले- ‘उसे फांसी मिलनी चाहिए’

Suprim Court

नई दिल्ली : 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दो सिख नागरिकों की हत्या से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इससे पहले कोर्ट ने 25 फरवरी तक फैसला सुरक्षित रखा था। दूसरी ओर, सज्जन कुमार को दी गई उम्रकैद की सजा से पीड़ित महिलाएं नाखुश हैं। उनका कहना है कि सज्जन को फांसी मिलनी चाहिए। वहीं, कोर्ट…

Delhi AAP MLA Suspended : दिल्ली विधानसभा से आतिशी और 12 आप विधायक एक दिन के लिए निलंबित, सदन में हंगामा जारी

AAP Delhi

दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा सत्र सोमवार को शुरू हुआ। आज सत्र का दूसरा दिन है। सत्र का दूसरा दिन शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। आतिशी समेत 12 विधायकों को दिल्ली विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। ये सभी विधायक उपराज्यपाल विनय सक्सेना के अभिभाषण के दौरान हंगामा कर रहे थे। आप का आरोप है कि सीएम ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर हटाकर पीएम मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। इस मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने…

Earthquake : सुबह सवेरे रांची में हिली धरती, भूकंप के झटकों से दहला झारखंड-बंगाल

Earthquake In Ranchi

रांची : राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किए गए। घटना सुबह 6 बजे हुई। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी तीव्रता का पता नहीं चल सका है। वहीं, इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि सुबह बंगाल और ओडिशा में भूकंप के झटके देखे गए। इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। इससे पहले दिल्ली में रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 2 नवंबर को भी रांची में भूकंप…

Yamuna Nagar News : यमुनानगर में एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश, बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी से परेशान पति-पत्नी 

Yamuna Nagar News

यमुनानगर : जिला सचिवालय के बाहर एसपी को शिकायत देने पहुंचे पति-पत्नी ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि एक युवक ने उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित पति-पत्नी बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाना उचित समझा। आपको बता दें कि यमुनानगर के गांव प्रतापगढ़ के पति-पत्नी कर्मवीर और रेखा…

Haryana News : निकाय चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, जमीन और मकान का मालिकाना हक, मुफ्त पानी का कनेक्शन, महिलाओं को मिलेंगे पिंक टॉयलेट

Haryana News

चंडीगढ़ : हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। रोहतक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव के लिए जनता के सामने घोषणापत्र पेश करते हुए लोगों से 19 वादे किए हैं। हरियाणा सीएम ने जारी किया घोषणापत्र: रोहतक पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली भी मौजूद रहे। निकाय चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में भाजपा…

Lucknow News : बेटी के लापता होने पर कार्रवाई न होने से नाराज दंपत्ति लखनऊ पहुंचे, सत्र के बीच में विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की

Fire Frunt Of UP Vidhan Sabha

लखनऊ : सोमवार को कानपुर के एक दंपत्ति ने सत्र के बीच में विधानसभा गेट नंबर-5 के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। परिजनों का आरोप है कि बेटी के लापता होने के मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की, इससे आहत होकर दंपत्ति विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी के मामले में जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी राकेश दुबे (56) और उनकी पत्नी (54) बेटी के…

Delhi Political News : सीएम ऑफिस से अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने के आरोप पर सीएम रेखा गुप्ता का जवाब

Atishi & CM Rekha Gupta

दिल्ली : आज दिल्ली विधानसभा सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। आम आदमी पार्टी ने सीएम कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने को लेकर सदन में खूब हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा के अंदर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा बताया। अब खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर जवाब दिया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें जवाब देना मेरा काम नहीं है, मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं। सीएम कार्यालय से बाबा…

Delhi Politics : भाजपा के सरकारी खजाना खाली करने के आरोप पर आप का पलटवार, बीजेपी सरकार को दे डाली चुनौती 

Atishi & CM Rekha Gupta

दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का आरोप लगाया था। इस पर आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (23 फरवरी) को आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आप सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का भी आरोप लगाया। अब इस पर पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है। आप विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि “जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी…

PM Modi News : पीएम मोदी ने करोड़ों किसानों के खातों में भेजी 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ

PM Modi News

पीएम किसान सम्मान निधि : देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए 22 हजार करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की। 19वीं किस्त का लाभ पाकर देशभर के करोड़ों किसान बेहद खुश हैं। पिछले साल 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की…

Deaths In Mahakumbh : महाकुंभ में हुई दुर्घटनाओं में हुई मौतों और लापता लोगों की भी न्यायिक आयोग करेगा जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

High Court On Mahakumbh

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार के आश्वासन पर महाकुंभ क्षेत्र में अमावस्या के दिन हुई तीनों दुर्घटनाओं में हुई मौतों और लापता लोगों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली जनहित याचिका का निपटारा कर दिया। सरकार ने कोर्ट को बताया कि न्यायिक आयोग की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब वह तीनों भगदड़ में हुए जान-माल के नुकसान की भी जांच करेगा। आपको बता दें कि यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भसाली और न्यायमूर्ति शैलेंद्र क्षितिज की कोर्ट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन…