गोरखपुर : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी चौक के पास चार मंजिला मस्जिद की ऊपरी दो मंजिलों को प्रबंधन से जुड़े लोगों ने गिराना शुरू कर दिया है। नगर निगम की जमीन के बगल में बनी अबू हुरैरा मस्जिद को कुछ दिन पहले नोटिस भेजकर इसे अवैध निर्माण बताया गया था। नोटिस में 15 फरवरी को 15 दिन के अंदर ऊपरी दो मंजिलों को गिराने का नोटिस दिया गया था। हालांकि GDA के नोटिस को अवैध बताते हुए मस्जिद प्रबंधन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की है। जिस…
Author: NEWS14 TODAY
Saharanpur News : बाइक की टक्कर लगने पर चल गई गोलियां, एक युवक की मौत, 8 घायल
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके के गांव दौलतपुर में उस वक्त खुनी संघर्ष हो गया जब पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बाइक टकरा गई। बाइक टकराने से दो पक्षों में न सिर्फ मारपीट हो गई बल्कि मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले और गोलियां चल गई। खुनी संघर्ष में गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
Uttarakhand Glacier Burst : चमोली में हिमस्खलन में फंसे 57 मजदुर, 22 मजदूरों की तलाश जारी, सीएम धामी खुद कर रहे मॉनिटरिंग
उत्तराखंड : उत्तराखंड के बद्रीनाथ में सीमावर्ती माणा गांव के पास सुबह करीब सवा सात बजे हिमस्खलन हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच शुक्रवार सुबह चमोली जिले के बद्रीनाथ में सीमावर्ती माणा गांव के पास हिमस्खलन हो गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में मजदुर और स्थानीय लोग फंस गए। जहां से सीमा सड़क संगठन के 55 मजदूरों में से 33 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 22 अन्य की तलाश जारी है। ये मजदूर नियमित रूप से सेना की आवाजाही के लिए बर्फ हटाने का काम करते…
Agra Sucide Case : TCS मैनेजर सुसाइड मामले पर बोली पत्नी- शादी से पहले ही वे मेरा अतीत की वजह से चुनी मौत, व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा
आगरा : टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पारिवारिक कलह और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ दी है। जहां मानव ने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है वहीं उनकी पत्नी निकिता ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए व्हाट्सएप चैट दिखाई है। टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या से उनके माता-पिता और बहन सदमे में हैं। वह उनकी आरोपी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद मानव की पत्नी निकिता अपने परिवार के साथ लापता…
Saharanpur News : सांड ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, कई फ़ीट उछले से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहारनपुर : सहारनपुर में एक महिला को सांड ने ऐसी टक्कर मारी कि वह कई फ़ीट दूर जाकर गिरी और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला एक निजी चिकित्सक से दवा लेकर लौट रही थी। बीच रास्ते में महिला ने गांव के ही एक युवक से बाइक पर लिफ्ट ली थी। इसी दौरान रास्ते में सांड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर…
Prayagraj News : महाकुंभ नगरी में हुआ प्रांतीय अधिवेशन, हरि किशोर तिवारी फिर बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष
प्रयागराज : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 23 और 24 फरवरी को संगम के सेक्टर 23 स्थित वित्त विभाग के शिविर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के संगठन महामंत्री डॉ. नरेश कुमार ने हरि किशोर तिवारी को फिर से अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया और हरि किशोर तिवारी को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। सभी ने धवनि मत से जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त…
Deoband News : रमजान की सेहरी में शोर पर एडवाइज़री पर भड़के देवबंदी उलेमा, एडवाइजरी का किया विरोध
देवबंद : इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के मौलाना रशीद फरंगी महली ने रमजान के महीने में सेहरी के वक्त शोर-शराबे से बचने और पड़ोसियों का ख्याल रखने की एडवाइज़री जारी की। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे सुबह के वक्त अनावश्यक शोर न करें ताकि दूसरों को कोई तकलीफ़ न हो। उनकी की एडवाइजरी से देवबंदी उलेमाओं ने न सिर्फ किनारा किया है बल्कि उसकी मुखालफत की है। उलेमाओं ने सेहरी को लेकर जारी एडवाइजरी पर सवाल उठाए हैं। प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने इस एडवाइज़री…
Agra Sucide : वीडियो में मैनेजर ने कहा “मर्दों के बारे में सोचो, कोई तो उनकी बात करे, बेचारे बहुत अकेले होते हैं” , इसके बाद मौत को लगा लिया गले
आगरा : यूपी के डिफेंस कॉलोनी सदर आगरा में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मैनेजर ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने 6.57 मिनट का वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया। वीडियो बनाते हुए मैनेजर कई बार भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू भी निकल रहे थे। उनका कहना था कि कोई मर्द नहीं बचेगा जिस पर आप दोष लगा सकें, मर्दों के बारे में सोचो, कोई तो उनकी बात करे, बेचारे बहुत अकेले होते हैं। यह कहते हुए वीडियो बनाते हुए डिफेंस कॉलोनी…
CM Yogi : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, महाकुंभ ड्यूटी करने वाले 75000 पुलिसकर्मियों को 10000 बोनस, एक सप्ताह की छुट्टी और मेडल
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ-2025 के समापन के अवसर पर आयोजित पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। पुलिसकर्मियों के धैर्य की सराहना करते हुए योगी ने यूपी के 75 हजार पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’, 10 हजार का विशेष बोनस और एक सप्ताह की छुट्टी देने की घोषणा की। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाकुंभनगर में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और ऐतिहासिक आयोजन महाकुंभ को सफल बनाने में पुलिसकर्मियों…
Saharanpur News : यूपी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 1.81 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की, 4 तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : यूपी के सहारनपुर में नानौता थाना पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 क्विंटल 5 किलो 400 ग्राम अवैध पोस्त की भूसी बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.81 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक ट्रक, 4 मोबाइल फोन और 1760 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में खुशपाल ने बताया कि उसने झारखंड से सुल्तानपुर के रास्ते…
