सहारनपुर : एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई थाना नागल क्षेत्र के निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर की. आबकारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शिकायतकर्ता से उसकी सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था. जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट भेजकर रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर थाना जनकपुरी पुलिस…
Author: NEWS14 TODAY
अपर आयुक्त के नेतृत्व में नकली पनीर फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई, 12 कुंतल नकली पनीर बरामद, 10 कुंतल किया गायब – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपर आयुक्त के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की. खाद्य विभाग ने कस्बे की दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर 1200 किलो नकली पनीर बरामद किया. इस दौरान तीन जिलों की टीमें और भारी पुलिस बल मौजूद रहा. इस बीच खाद्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब पनीर माफिया ने 1100 किलो पनीर गायब कर दिया. आनन-फानन में अपर आयुक्त ने फैक्ट्री संचालक के…
महेंद्र भट्ट की ताजपोशी के बाद सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट पर लगा विराम, उत्तराखंड में भाजपा अपनाएगी पुराना फार्मूला – Uttrakhand Politics
देहरादून : पार्टी हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी है। मंगलवार 1 जुलाई को महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेंद्र भट्ट की ताजपोशी के साथ ही उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट पर भी विराम लग गया है। दरअसल उत्तराखंड की राजनीति में क्षेत्रवाद और जातिवाद का समीकरण हमेशा से हावी रहा है। ऐसे में महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक क्षेत्रवाद और जातिवाद का समीकरण पूरा…
उत्तराखंड में बारिश का कहर, केदारनाथ में सन्नाटा, गंगोत्री यमुनोत्री धाम यात्रा तीसरे दिन भी बंद – Uttrakhand News
देहरादून : उत्तराखंड में आज भी बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग देहरादून ने राज्य के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बाकी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी, साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी. बाकी 10 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। बारिश का कहर राज्य के…
विमान में आने लगी पेट्रोल की गंध, इंडिगो ने नहीं उड़ाई प्रयागराज-बेंगलुरु उड़ान – Indigo Flight
प्रयागराज : प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6036 को उस वक्त रद्द करना पड़ा जब यात्रियों को पेट्रोल की गंध आने लगी। यात्रियों के बताने पर सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। यात्रियों को विमान के अंदर पेट्रोल जैसी गंध महसूस हो रही थी। इस फ्लाइट को प्रयागराज एयरपोर्ट से सुबह 11:35 बजे उड़ान भरनी थी। यही फ्लाइट बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए उड़ान भरकर सुबह 10:45 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची। इसे 11:35 बजे फिर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी।…
आगरा जूता कारोबारी का गज़ब कारनामा, DIG बंगले का कर दिया सौदा, पुश्तैनी जमीन बताकर दो बार किया एग्रीमेंट – Agra DIG Residence
आगरा : ताजनगरी के बालूगंज स्थित IG/DIG बंगले की बाउंड्रीवाल में मौजूद जमीन के सौदे में नई मंडी थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। DIG बंगले को पुश्तैनी जमीन बताकर दो बार एग्रीमेंट रजिस्टर कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सदर तहसील में सेटिंग कर वसीयत के आधार पर जमीन का ट्रांसफर भी करा लिया था। खुलासा होने के बाद ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें…
राष्ट्रपति ने आयुष विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, कहा- 2040 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमें स्वस्थ रहना होगा – Gorakhpur News
गोरखपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पिपरी भटहट में महायोगी गोरखनाथ के नाम पर स्थापित उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यदि हमें वर्ष 2040 तक भारत को विश्व गुरु बनाना है तो इसके लिए हम सभी को स्वस्थ रहना होगा। स्वस्थ रहने में सबसे बड़ी मदद आयुष और योग पद्धति से मिलेगी। कभी एक्सपायर न होने वाली आयुष दवाएं हमें निरोगी काया देंगी। योग के जरिए हम अपने स्वस्थ शरीर पर अधिक नियंत्रण स्थापित कर…
नेमप्लेट विवाद पर साध्वी प्राची का बड़ा बयान, कहा- ढाबों और रेस्टोरेंट के नाम बदलकर शिव भक्तों की आस्था से किया जा रहा है छेड़छाड़ – Kawad Yatra 2025
बागपत : उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रूट पर एक ढाबे की नेमप्लेट को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। बागपत पहुंची हिंदू नेता साध्वी प्राची आर्य ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में रविवार को कांवड़ यात्रा रूट पर एक गैर हिंदू द्वारा ढाबा चलाने को लेकर विवाद हो गया था। मामला कोर्ट तक जा चुका है। सरकार से लेकर आम जनता तक सभी ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई…
देहरादून चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक जारी, हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब – Uttrakhand News
नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सरकार से पूर्व में लगाई गई रोक को जारी रखते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कोर्ट ने पहले भी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था, लेकिन अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इसलिए खरीद-फरोख्त पर लगी रोक को…
महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनेंगे उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन में सीएम धामी समेत शामिल हुए कई दिग्गज – Uttrakhand BJP President
देहरादून : महेंद्र भट्ट फिर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। दरअसल उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में महेंद्र भट्ट फिर निर्विरोध उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बन जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय महेंद्र भट्ट के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उम्मीद है कि कल यानी मंगलवार 1 जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली सांगठनिक…
