सहारनपुर : नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने जीआईएस सर्वे के आधार पर भेजे गए टैक्स सम्बंधी बिलों का फील्ड में जाकर भौतिक सत्यापन शुरु कर दिया है। जिन भवनों के टैक्स में ज्यादा अंतर था, उन्हें ठीक कराकर भवन स्वामियों को अवगत कराया गया है। नगरायुक्त ने शहर के लोगों को भरोसा दिलाया है कि गलत टैक्सेशन नहीं किया जायेगा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर निगम अधिकारियों की टीमों ने बिलों का भौतिक सत्यापन शुरु कर दिया है। उन्होंने बताया…
Author: NEWS14 TODAY
पहलगाम हमले के बाद सरकार का कड़ा कदम, पकिस्तान वापस जाएगी सीमा हैदर, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम – Pahalgam Attack
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा को खत्म कर दिया है। इस फैसले के मुताबिक अब पाकिस्तानी नागरिक इस छूट के तहत भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे। वहीं, जो पाकिस्तानी नागरिक इस सुविधा के तहत पहले से ही भारत में मौजूद हैं। उन्हें एक हफ्ते के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया…
पहलगाम हमले पर बोले उलेमा, यह हमला नहीं इंसानियत का कत्ल है “दोषियों को मिले ऐसी सज़ा जो नज़ीर बन जाए – Ulema On Pahalgam Attack
सहारनपुर : जम्मू-कश्मीर के सुरम्य इलाक़े पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे मुल्क को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक वारदात में 26 मासूम ज़िंदगियाँ बेरहमी से छीन ली गईं। इस अमानवीय और जघन्य हमले की देश के तमाम धर्मगुरुओं ने कड़ी निंदा की है। विशेष तौर पर जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने अपने बयान में गहरा दुख और गुस्सा ज़ाहिर किया है। क़ारी गोरा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि…
आतंकी हमले पर बोले अरशद मदनी, अमानवीय कृत्य को इस्लाम से जोड़ने की की जा रही कोशिश, पीड़ितों के साथ है जमीयत – Jamiyat President
देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की न सिर्फ निंदा की है बल्कि मृतकों के परिवारों के दुख भी व्यक्त किया है। जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कश्मीर में कड़ी निगरानी के बावजूद आतंकवादी हत्या और लूटपाट करके भाग निकले। प्रशासन की विफलता के कारण शांति व्यवस्था को आग लगाने की कोशिश करने वाली ताकतें अपने नापाक इरादों में सफल हो गई हैं। उन्होंने…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आतंकियों को खुली चेतवानी, जल्द ही जोरदार और स्पष्ट दिया जाएगा जवाब, आतंकियों और साजिशकर्ताओं दोनों तक पहुंचेगा भारत – Rajnath Singh
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं और साजिशकर्ताओं को ‘कड़ा और स्पष्ट’ जवाब देगा। मंगलवार को पहलगाम के बैसरन मैदान में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिनमें 25 पर्यटक थे। आपको बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को अर्जन सिंह मेमोरियल लेक्चर में कार्यक्रम को संबोधित कर थे। जहां उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और मारे गए पर्यटकों के लिए शोक व्यक्त किया। इस…
कार में चल रही थी ओक्सीटोक्सिन इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री, यूट्यूब पर देख तैयार कर रहे थे प्रतिबंधित इंजेक्शन, तीन गिरफ्तार – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। थाना गंगोह पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन बनाने और तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोहको गिरफ्तार किया है। हैरत की बात ये है कि यह गिरोह किसी मकान में नहीं बल्कि कार में इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने कार में चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग फरार हो गए। पकडे गए अभियुक्तों के पास से दो कारें, भारी मात्रा में इंजेक्शन, ऑक्सीटोसिन, नकदी, केमिकल…
सहारनपुर की कोमल ने आईएएस में UPSC में हासिल की छठी रैंक, IPS के बाद बनी आईएएस, परिवार के साथ प्रदेश का बढ़ाया गौरव – UPSC Result 2025
सहारनपुर : मंगलवार को लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित किया है। थाना नकुड़ इलाके के गांव नथोड़ी की बेटी कोमल पुनिया ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। कोमल पुनिया के चयन से पूरे इलाके में खुशी और जश्न का माहौल बना है। यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही गांव नथोड़ी निवासी रणवीर पुनिया की बेटी कोमल पुनिया की छठी रैंक देखकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा…
डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश पर साधा निशाना, बोले – सपा सरकार में जाति देख और पैसे लेकर होती थी पुलिस भर्ती – Ayodhya News
अयोध्या : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में पैसे लेकर पुलिस भर्ती होती थी। अखिलेश यादव 2027 में शासक बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना टूट जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पुलिस भर्ती पर उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 2027 में शासक बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना टूट गया है। वह परेशान हैं। ऐसे में वह बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि…
सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने बाजी मारी – UPSC CSE Result 2024
सिविल सेवा परीक्षा : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित दिया है। इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ख़ास बात ये है कि प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। शक्ति दुबे ने पहला स्थान जबकि हर्षिता गोयल…
