21 वर्षीय निशा बनीं सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य, गांवों को बेहतर बनाने के लिए करेंगी काम – Uttrakhand Panchayat Chunav

Almora Young Women Jila Panchayat Menber

अल्मोड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर कई नए चेहरे विजयी हुए हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक की 28 गढ़स्यारी जिला पंचायत सीट से 21 वर्षीय निशा कनवाल ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह सोबन सिंह जीना परिसर में एम.कॉम की छात्रा हैं और सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य बन गई हैं। अल्मोड़ा जिला पंचायत के लिए चुने गए 45 सदस्यों में से निशा सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक निवासी गोपाल सिंह कनवाल और इंद्र कनवाल की बेटी…

सीएम योगी सोमवार को सहारनपुर आएंगे, तीर्थ स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे, ये रहेगा कार्यक्रम – CM Yogi Saharanpur Visit

CM Yogi Saharanpur Visit

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही मंडल संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, राज्य सरकार में मंत्रियों के साथ पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है, वहीं जिला प्रशासन ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी प्रमुख धार्मिक स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे और म्हाड़ी प्रांगण में बने अमृत सरोवर का लोकार्पण करेंगे। जिन…

श्रद्धालुओं की कार साइकिल से टकराने के बाद पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल – Saharanpur News

Road Accident In Saharanpur

सहारनपुर : शाकंभरी देवी मार्ग पर बड़वाला गाँव के पास गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार शिव कुमार 45 निवासी बड़वाला गाँव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दीपक, उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। गाजियाबाद निवासी दीपक 38 वर्ष, पत्नी छवि 36 वर्ष, बेटी कासमी 5 वर्ष और बेटा अक्षित 15 साल कार से शाकुंभरी देवी के दर्शन करने…

वाराणसी में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘महादेव के आशीर्वाद से पहलगाम हमले का बदला लिया गया’ – PM Modi In Varanasi

PM Modi In Varanasi

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए लेने का उनका संकल्प भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरा हुआ। वह शनिवार को अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित कर रहे थे, जहाँ उन्होंने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जमा की। रैली…

तेजस्वी ने मसौदा मतदाता सूची में अपना नाम न होने का किया दावा, बोले – वोटर लिस्ट से मेरा नाम कर दिया गायब – Bihar Political News

Tejashwi Yadav

पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। उन्होंने पूछा कि गरीब, कम पढ़े-लिखे और निरक्षर लोगों और प्रवासी मज़दूरों के लिए इसमें अपना नाम ढूँढ़ना कितना मुश्किल होगा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट खोली और मीडियाकर्मियों के सामने अपना चुनाव फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर RAB2916120 डाला, लेकिन परिणाम में पता चला कि इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध…

सोमवार को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वागत की तैयारियों में जुटा प्रशासन – CM Visit Saharanpur

cm yogi in saharanpur

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 4 अगस्त को संभावित दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन और नगर निगम जुट गया है। बरसात में टूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। डीएम और नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ गोगा म्हाड़ी और जनमंच सभागार का निरीक्षण किया। सीएम दौरे को लेकर जहां जिला प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है वहीं पार्टी नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरि, सीडीओ सुमित राजेश…

संघ के शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत की अग्निपरीक्षा, संघ की सबसे बड़ी ताकत उसकी ‘अराजनीतिकता’ रही है – Rashtriya Swayamsevak Sangh

Mohan Bhagwat Hindu Muslim Unity

दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल आधार विचारधारा, अनुशासन और तपस्वी कार्यकर्ता रहे हैं। लेकिन आज जिस तरह से सत्ता के समीकरण बदल रहे हैं, विचारधारा की जगह व्यक्ति पूजा और सत्ता सुख ने ले ली है। यह संघ के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है और इसके लिए सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी नेतृत्व पर आती है। संघ की सबसे बड़ी ताकत उसकी ‘अराजनीतिकता’ रही है, लेकिन अगर यह सिर्फ़ नाम मात्र की रह गई और संगठन सत्ताधारी दल का विस्तार बन गया, तो न तो वह जनता के बीच अपनी…

यूपी में किसानों को मिली बड़ी राहत, खरीफ फसल बीमा के लिए आवेदन की अवधि बढ़ी, जानें कैसे उठाएँ लाभ? Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

खरीफ फसल बीमा के लिए आवेदन की अवधि बढ़ी,

लखनऊ : किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब गैर-ऋणी किसान अपनी अधिसूचित फसलों धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, सोयाबीन और तिल का बीमा 14 अगस्त तक और ऋणी किसान (किसान क्रेडिट कार्ड/फसल ऋण) 30 अगस्त तक करा सकते हैं। किसान को उत्पादन मूल्य का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होता है। जबकि शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। यह जानकारी…

यूपी में 5 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानें कब, कहाँ और किन तारीखों पर होगी विभिन्न जिलों में भर्ती – Agniveer Bharti

Agniveer Bharti Saharanpur

लखनऊ : सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी के अंतर्गत 13 जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली 5 अगस्त से 18 अगस्त तक डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड, अयोध्या कैंट में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 2025 के लिए यह रैली की पहली श्रृंखला होगी और 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले उम्मीदवार इसमें भाग लेंगे। यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर क्लर्क, क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) के रिक्त पदों के लिए की जा रही…

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाएगी योगी सरकार – Right to Education Act

वसीयत नामांतरण शुल्क नया नियम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने संकल्प लिया है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसी सोच के तहत, छोटे और कम संसाधन वाले स्कूलों को आस-पास के स्कूलों से जोड़ा जा रहा है ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस जोड़ी से न केवल बच्चों को स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, खेल के अवसर और सहकर्मी शिक्षा जैसे अनुभव मिलेंगे, बल्कि शिक्षक-छात्र अनुपात भी बेहतर होगा। इस जोड़ी से इन स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 19…