चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर IAS, IPS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची जारी की। सूची में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। 2007 बैच के IPS पंकज नैन को पदोन्नति पर CMO का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है।
IPS पंकज इससे पहले तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर के विशेष अधिकारी रह चुके हैं। अब नैन की CM नायब सिंह सैनी के CMO में भी एंट्री हो गई है। नैन समेत 11 IPS की पदोन्नति पर नई पोस्टिंग की गई है। ये आदेश हरियाणा CMO की ओर से जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही 79 IAS और HCS की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची में CMO में तैनात IAS सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2001 बैच के आईएएस अमनीत पी कुमार को मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
आपको बता दें कि हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा होते ही मंगलवार देर रात निकाय अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। सिरसा के ईओ अतर सिंह को झज्जर नगर पालिका, झज्जर के ईओ कृष्ण कुमार यादव को मानेसर नगर निगम में तबादला कर दिया गया। वहीं, मंडी डबवाली के ईओ राजिंदर सोनी को फतेहाबाद, अंबाला सदर के ईओ रविंदर को नरवाना और फतेहाबाद के ईओ सुरेंद्र कुमार को मंडी डबवाली के साथ सिरसा का भी कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा कुंडली, थानेसर, रादौर और रतिया के एमई का भी तबादला किया गया है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...