चंडीगढ़, 16 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणा की है कि पिंजौर में सेब (फल) और सब्जी मंडी 15 जुलाई को चालू हो जाएगी। सेब बेचने के लिए मंडी में सभी बुनियादी सुविधाएं 15 जुलाई से पहले उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विक्रेताओं को अधिक जगह मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज यहां हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य भर में कृषि बाजारों को चलाने की दक्षता और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। योजना…
Category: हरियाणा
वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ , 16 जून।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि जल्द ही वन-मित्र स्कीम के तहत वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी जिनको पौधों की देखभाल करने के लिए मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग द्वारा वन -क्षेत्र में पहले से लगे हुए तथा हर वर्ष पौधारोपण अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों की ड्रोन से नियमित मैपिंग की जाए। वन भूमि पर आग लगने पर बुझाने में देरी होने पर फॉरेस्ट -गॉर्ड से लेकर उच्चाधिकारी तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री आज…
बीजेपी सरकार में हरियाणा में खुलेआम पनप रहा टैंकर माफिया – ढांडा
चंडीगढ़, 15 जून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को पानीपत और सोनीपत में हो रही पानी की चोरी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हरियाणा की बीजेपी सरकार मुनक नहर में हो रही पानी की चोरी पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा एक तरफ हरियाणा सरकार दिल्ली सरकार पर टैंकर माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है, जबकि इसके उलट हरियाणा में टैंकर माफिया मुनक नहर से पानी चुराने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि…
हर वर्ग के लिए काम कर रही डबल इंजन सरकार – नायब सिंह
चंडीगढ़, 15 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा नेता मिला है, जो निरंतर लोगों की भलाई के लिए प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को संगीत पैलेस अम्बाला शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में रिकॉर्ड तोड़ विकास के कार्य हुए हैं तथा पूरे विश्व में प्रधानमंत्री श्री मोदी की छवि एक सशक्त नेता…
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 14 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज अपने निवास संत कबीर कुटीर पर पधारे पद्मश्री अवार्डी श्री महावीर गुड्डू, डॉ हरि ओम, श्री गुरविंदर सिंह और प्रो. रामचंद्र सिहाग को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को मान्यता देते हुए केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। युवा पीढ़ी को सर्वोच्च नागरिक अवार्ड के बारे जानकारी होनी चाहिए और ऐसे अवार्डियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि महावीर गुड्डू को लोक संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रो. रामचंद्र सिहाग द्वारा मधुमक्खी पालन को बड़े स्तर पर अपनाने, डॉ. हरि ओम द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा गुरविंदर सिंह द्वारा समाज कल्याण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं युवा- राज्यपाल
चंडीगढ़, 14 जून। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा आगे आएं। राज्यपाल अंबाला स्थित एसडी कॉलेज में रक्तदाता दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशभर से यहां पहुंची स्टार महिला रक्तदाताओं और बेहतर काम करने वाली एनजीओ को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संजय सिंह और पूर्व गृह मंत्री एवं अंबाला कैंट के मौजूदा विधायक अनिल विज भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि पूरे विश्व में स्वैच्छिक…
मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य – यादव
चंडीगढ़, 14 जून। हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अम्बाला व कुरूक्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहां पर वर्ष 2023 के दौरान बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ था। इन क्षेत्रों के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व बाढ़ की संभावना वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों के सुरक्षात्मक उपाय करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ टांगरी नदी के सीमांत बांध के विभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा जरुरत के अनुसार…
बाल व बंधुआ मजदूरी पर वर्कशॉप आयोजित
चंडीगढ़ 14 जून। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनमें स्वयं भगवान का वास होता है। इसलिए बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों को उनके संरक्षण के साथ-साथ बाल अधिकारों का भी ख्याल रखना चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री आज पंचकूला में हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा उनके हितधारकों के लिए बाल एवं बंधुआ मजदूरी पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि किसी भी…
पीने के पानी की सप्लाई पर सरकार की नजर
चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में रेवाड़ी जिला सहित पूरे प्रदेश में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप हो सके इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार से कोई व्यवधान है तो उसका समाधान तत्परता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाएगा ताकि आमजन को गर्मी…
पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी अमरजीत कौर कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़, 13 जून। सिरसा से पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी और 2009 में बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं अमरजीत कौर ने कांग्रेस ज्वाइन की है। कौर ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुनील वर्मा नंबरदार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भिवानी भाजपा के मीडिया प्रभारी जय भगवान, पर्यावरण प्रकोष्ठ भिवानी भाजपा के सह-संयोजक…
