कैथल/कुरुक्षेत्र, 18 मई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के तहत आने वाली विधानसभा पूंडरी में जनसभा की। इसके साथ गुहला, पेहवा व रादौर में मेगा रोड शो में शिरकत की। उन्होंने इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए प्रचार किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूंडरी हलके सभी गांवों से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।यदि संविधान बदल गया तो देश में चुनाव नहीं होंगे : भगवंत मान मान ने कहा कि ये चुनाव खतरनाक…
Category: हरियाणा
जुमलेबाज सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करना – सैलजा
फतेहाबाद, 17 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही होगा और इसके लिए 25 मई को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के सामने वाला बटन दबाना होगा। इस जुमलेबाज सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करना, दस साल भरोसा करके आपने देख…
भाजपा और हुड्डा में लोकसभा के बदले राज्यसभा की सीट देने की सांठगांठ – चौटाला
चंडीगढ़, 17 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस सांठगांठ करके लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सिर्फ अपने बेटे की चिंता है, इसके चलते वे भाजपा से मिलकर लोकसभा सीट के बदले राज्यसभा सीट देने की तैयारी में है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा द्वारा करनाल लोकसभा और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के कमजोर प्रत्याशी उतरवाना, वहीं भाजपा द्वारा रोहतक में पीएम नरेंद्र…
पीएम की कल्याणकारी योजनाओं से पंचायती राज व्यवस्था हुई मजबूत – मनोहर लाल
करनाल 16 मई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से पंचायती राज व्यवस्था और ज्यादा मजबूत हुई है। राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने गुरुवार को करनाल में सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों से चर्चा की और अपनी पंचायत के हर गांव में शत प्रतिशत मतदान कराने का…
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गुप्ता के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा
कुरुक्षेत्र, 16 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के हलकों में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। लेकिन जो 26 दलों का गठबंधन हुआ है वो देश के संविधान और…
मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग – अग्रवाल
चंडीगढ़, 15 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग निगरानी सामान्य रूप से दो स्तरीय होगी, जिसमें राज्य नियंत्रण कक्ष तथा जिला नियंत्रण कक्ष शामिल है। इसके अलावा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी वेबकास्टिंग निगरानी की जाएगी। इसको लेकर जिला स्तर और मुख्यालय स्तर पर 900 मतदान केंद्रों की डेमो वेबकास्टिंग की गई है।उन्होंने बताया कि हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा, इसके मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि कोई भी असामाजिक…
बीजेपी लोगों के साथ संवाद के बजाय तानाशाही करती है – शक्ति सिंह गोहिल
चंडीगढ़, 15 मई। बीजेपी देश में तानाशाही और एकतंत्र की सरकार बनाना चाहती है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन सबसे महत्वपूर्ण है। बीजेपी लोगों के साथ संवाद की बजाय तानाशाही करने में विश्वास रखती है। ये कहना है गुजरात कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल का। वे चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे। गोहिल ने बीजेपी और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार केवल दो पूंजीपतियों के लिए काम करती है। नेता लोगों के आशीर्वाद से ही बना जाता है। बीजेपी लोगों के…
पुलिस थानों व चौकियों पर अब सीसीटीवी की नजर
चंडीगढ़, 14 मई। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पाेरेशन (एचपीएचसी) ने राज्य के सभी 715 पुलिस थानों और चौकियों में एक व्यापक सीसीटीवी कैमरा सिस्टम सफलतापूर्वक स्थापित कर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसमें 333 पुलिस चौकियां और 382 पुलिस स्टेशन शामिल हैं, जिससे राज्य में पहले की अपेक्षा और अधिक निगरानी बढ़ेगी और सुरक्षा का दायरा व्यापक होगा। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी गई। इस बैठक में पुलिस थानों में अत्याधुनिक निगरानी…
देश में अपनी खराब स्थिति देखकर घबराई भाजपा – दुष्यंत
चंडीगढ़, 14 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि देश में भाजपा को अपनी खराब स्थिति नजर आने लग गई है और 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को इस बार जनता आईना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के बयानों से भी उनकी घबराहट साफ देखी जा सकती है कि बीजेपी 200 तक सिमटने वाली हैं। वे मंगलवार को बवानीखेड़ा हलके के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों से हिसार लोकसभा…
पूर्व बीजेपी विधायक रोहिता रेवड़ी कांग्रेस में हुई शामिल
14 मई, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के कुनबे में एक और बड़ी नेता की एंट्री हुई है। पानीपत से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। दोनों नेताओं ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रोहिता रेवड़ी ने कहा कि बीजेपी ना आम जनता का सम्मान मिलता है और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है।…
