चंडीगढ़, 6 जुलाई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल बताया की इग्नू ने श्रीमद्भागवत गीता में एमए डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है यह ओडीएल मोड में जुलाई से उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से छात्र श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान ले सकेंगे.इग्नू ने हाल ही में श्रीमद्भागवत गीता को लेकर एमए डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। ये कोर्स ओडीएल मोड में जुलाई 2024 सेशन से ही संचालित होगा। विश्व के किसी भी विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता को…
Category: हरियाणा
सावधान..टेलीग्राम एप पर साइबर ठग हैं सक्रिय
चंडीगढ़, 6 जुलाई। साइबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को टेलीग्राम एप पर विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें टेलीग्राम एप्लीकेशन पर विभिन्न प्रकार के मेसेज भेजकर धोखाधड़ी करना देखने में आ रहा है। टेलीग्राम एप पर साइबर ठग सक्रिय हैं, जो कई तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे है जैसे ऑनलाइन जॉब,पार्ट टाइम जॉब, टास्क पूरा करने जैसे वीडियो,चैनल को लाइक या सब्स्क्राइब कराने पर कमीशन का लालच देकर फ्राड किया जा रहा है। वहीं क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ग्रुप…
हरियाणा के लैंड-बैंक से प्रदेश में प्रोजेक्ट जल्द सिरे चढ़ेंगे- सीएम
चंडीगढ़, 6 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह ने कहा कि हरियाणा में ई-भूमि पोर्टल पर स्वेच्छा से ऑफर की गई जमीनसे जो लैंड-बैंक बनेगा, उससे प्रोजैक्ट जल्द सिरे चढ़ पाएंगे। राज्य सरकार द्वारा शुरूकी गई यह अनूठी पहल सरकारी योजनाओं के लिए भूमि एकत्रित करने की दिशा में देश भर मेंपहला प्रयोग है। मुख्यमंत्री आज यहां हाई पावर्ड लैंड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षताकर रहे थे। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, वन एवं वन्यजीव राज्य मंत्री संजय सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नायब…
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से कर रहा है विकास – सीएम
चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत का नाम विश्व में रोशन हुआ है और आज देश तीव्र गति से विकास कर रहा है। जबकि आजादी के 60 वर्षों के बाद तक भी एक ही पार्टी का शासन रहने के बावजूद भी जिस गति से विकास होना चाहिए था उस गति से विकास नहीं हुआ। मुख्यमंत्री आज उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर डेरा बाबा बुमन शाह सिरसा के बाबा ब्रह्म दास की अगुवाई…
हरियाणा में महिला सुरक्षा नेटवर्क हुआ मजबूत
चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं के विरूद्ध अपराधों को रोकने के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। यह उपलब्धि हरियाणा में कानून प्रवर्तन में सुधार और महिलाओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क को दर्शाती है। हॉटस्पॉट व हॉट रूट्स पर कार्रवाईः पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अगस्त-2023 में हरियाणा पुलिस में अपना कार्यभार संभालने उपरांत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बनाया। इसे लेकर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महिलाओं को भयमुक्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।…
मंत्री शर्मा ने किया कुरुक्षेत्र जियो गीता संस्थान का दौरा
चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा ने आज जिला कुरुक्षेत्र में जियो गीता संस्थान में पहुंचकर अवलोकन किया और मंदिर में पूजा अर्चना की कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। जियो गीता संस्थान पहुंचने पर सभी गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मूल चंद शर्मा ने टाइटेनियम धातु से लिखी हुई गीता के भी दर्शन किए, जिसे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को भेंट किया था। उल्लेखनीय है कि उस समय कैबिनेट मंत्री…
मुख्यमंत्री ने पटौदी विधानसभा को दी सौगात
चंडीगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम जिले के पटौदी विधानसभा की 18 सड़कों की विशेष मरम्मत एवं सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन सभी पर 6.20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिन विशेष सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिली है, उनमें गुरुग्राम जिले में 39.95 लाख रुपये से अधिक की लागत से गांव नरहेड़ा तक 1.620 किलोमीटर लंबे एचएनपीपी मार्ग, 41.11 लाख रुपये से अधिक की लागत से गांव राजपुरा से गांव मुज्जफरा तक 2.25…
भाजपा ने पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री दिया – बिप्लब देब
रेवाड़ी, 4 जुलाई। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे और मंडल, जिला व प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में देब ने पदाधिकारियों से संगठन व सरकार के कार्यों के बारे में चर्चा की और उनकी मन की बातों को भी सुना। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार से संबंधित कई मुद्दों को चुनाव सह प्रभारी के सामने रखा। बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं को 29 जून को पंचकूला…
हिसार एयरपोर्ट के सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें – गुप्ता
चंडीगढ़, 4 जुलाई। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्देश देते हुए कहा कि हिसार एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस से संबंधित सभी विभाग कार्य को जल्द पूरे करें ताकि आने वाले दिनों में हिसार से उड़ान जल्द से जल्द शुरू की जा सके। गुप्ता आज यहां हिसार एयरपोर्ट को लेकर नागरिक उड्डयन विभाग, लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें), पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग, गृह, अग्रिशमन सेवाएं व एचएसआईआईडीसी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. गुप्ता ने सभी विभागों के…
विमुक्त व घुमंतू जाति के लोगों को तोहफा
चंडीगढ़, 4 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि विमुक्त व घुमंतू जाति के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण के तहत आवास की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी परिवार पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि उनके सिर पर छत के सपने को साकार किया जा सके। मुख्यमंत्री आज अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर बाबा लक्खी शाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उनसे मिलने आए बंजारा समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा लक्खी शाह…
