राज्यपाल ने 116वें वार्षिक बोनालु महोत्सव समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़, 9 जुलाई – हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर सिंहवाहिनी श्री महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद द्वारा आयोजित 116वें वार्षिक बोनालु महोत्सव समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बोनालु महोत्सव समारोह दिल्ली में हर साल मनाया जा रहा है जोकि हमारी संस्कृति को संजोए रखने में सहयोग कर रहा है। उन्होंने आयोजकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार से हर वर्ष की तरह दिल्ली में…

हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

चंडीगढ़ 8 जुलाई। हरियाणा के मुख्यसचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज सभी उपायुक्तों  तथा पुलिस अधीक्षकों को राज्य मेंनशे की तस्करी में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एक महीने तक व्यापक अभियान चलानेके निर्देश दिए।         आज यहां नार्को समन्वय केंद्र (एन.सी.ओ.आर.डी.) की 8 वीं राज्य स्तरीयसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री  प्रसाद ने  इस अभियान की सफलता के लिए नागरिक एवं पुलिस प्रशासनतथा स्वास्थ्य, समाज कल्याण और शिक्षा विभागों के समन्वित प्रयासों का आह्वान किया।        मुख्य सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों और पुलिस अधिकारियों को हरियाणा कोनशा…

एचएसवीपी के आवंटियों को जल्द तोहफे की तैयारी

चंडीगढ़, 8 जुलाई। हरियाणा सरकारद्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के आवंटियों को जल्द ही करोड़ों रुपयेका तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने प्लॉटों के एनहांसमेंट केलंबित मामलों के निपटान हेतु ‘विवादों का समाधान’ योजना के तहत अधिकारियों को एक नीतितैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत एनहांसमेंट की बकाया राशि को एकमुश्तजमा करने से लगभग 4400 से अधिक प्लॉट मालिकों के 2015 से 2019  के बीच लंबित एनहांसमेंट मामलों का समाधान करतेहुए उन्हें ब्याज में भी बड़ी राहत मिलेगी।        मुख्यमंत्रीनायब सिंह आज…

मुख्यमंत्री ने 3 जिलों में सीवरेज परियोजनाओं को दी मंजूरी

चंडीगढ़, 8 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने 3 जिलों अंबाला, हिसार तथा फतेहाबाद में सीवरेज व्यवस्था को और बेहतर करने तथा पेयजल के प्रबंध के लिए 340 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 5 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले में परियोजनाओं पर 165.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिनमें नगर निगम क्षेत्र के भीतर 11 नए विलय किए गए गांवों में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार करना,  नयागांव में मौजूदा स्थल पर 1.25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कंवला गांव के लिए 1.40 एमएलडी एसटीपी तथा अंबाला शहर के देवीनगर में अंबाला ड्रेन…

मंत्री ने किया जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड

चंडीगढ़, 7 जुलाई। हरियाणाके जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में आज जिला हिसारमें जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजित की गई। बैठक में 17मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक से पूर्व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने गांव गढ़ी मेंजलापूर्ति सुधार के लिए अतिरिक्त सरचंनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास, गांव ढंढेरी में जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण शिलान्यास, गांव देप्पल में जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्यों काशिलान्यास, गांव ढाणी मेंहदा में जलघर का शिलान्यास, गांव कुंभा में बूस्टिंग…

देश व प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा – त्रिखा

चंडीगढ़, 7 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी के मजबूत विकासोन्मुखी शासन ने पूरे देश में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त कियाहै। हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार प्रदेशभर में समान विकास सुनिश्चित कर रहीहै।   त्रिखा आज जिलाफरीदाबाद के गांव अनखीर में इंटरलॉकिंग टाइल लगने के कार्य का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कार्य का शुभारंभ स्थानीय निवासियोंएवं महिलाओं से करवाया। उन्होंने कहा कि लगभग 18 लाखरुपये की लागत से लगने…

गुरुग्राम सीटी में स्वच्छता व जल निकासी को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 7 जुलाई। हरियाणाके मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुग्राम शहर मेंनागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता व जल निकासी को लेकरप्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रितकरने के लिए स्वच्छता वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्य सचिव रविवार को गुरुग्राम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों केसाथ बैठक कर रहे थे। प्रसाद ने बैठक में तीन सदस्यीय कमेटी के गठन करने कानिर्देश देते हुए कहा कि यह कमेटी डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने के लिए…

मुख्यमंत्री ने किया अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन

चंडीगढ़, 7 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जनसेवा समिति संस्थान रोहतक की पानीपत शाखा के तत्वावधान में रविवार को सौंधापुर गांव में अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह आश्रम जरूरतमंदों व असहायों की मदद में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है जो सामाजिक क्षेत्र में दूसरों के लिए सेवाभाव को लेकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश के निर्माण में संतों, महापुरुषों का महत्वपूर्ण स्थान है। सेवा के लिए ये महापुरुष…

मुख्यमंत्री ने दी पानीपत को करोड़ों की सौगात

चंडीगढ़, 7 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था कायम की है, जिसमें हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया गया है और प्रदेश के विकास को नये आयाम दिये हैं। मौजूदा सरकार के लगभग 10 साल का कार्यकाल पिछली सरकारों के 48 वर्षों पर भारी पड़ा है। जितने विकास के कार्य इस सरकार के कार्यकाल में हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। मुख्यमंत्री आज…

राज्यपाल ने स्व बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़, 6 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय श्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने बाबू जगजीवन राम को भारतीय राजनीति में एक महान व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय एवं समानता की लड़ाई में अग्रणी व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि ’’स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम एक दूरदर्शी नेता थे, जिनका हमारे देश के लिए योगदान अतुलनीय है। वंचितों के उत्थान के लिए उनके अथक प्रयास और एक नेता के…