Saharanpur News : सहारनपुर में बोले चंद्रशेखर आजाद, वक्फ बोर्ड अधिनियम मुसलमानों पर थोपा जा रहा है, ससडक से संसद तक खुलकर विरोध होगा 

MP Chandra Shekhar

सहारनपुर : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने जनमंच सभागार में भाईचारा प्रबुध्द सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि केंद्र की मनुवादी सरकार मुसलमानों पर वक़्फ़ बोर्ड अधिनियम जबदस्ती थोप रही है। उत्तर प्रदेश में ही नहीं पुरे देश में दलित समाज कहीं भी सुरक्षित नहीं है। दलित और अल्पसंख्यक डरा हुआ है। वजह है कि 2027 में आजाद समाज पार्टी अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई है। राणा सांगा विवाद पर कहा उन्होंने कि कुछ लोग इस तरह के मुद्दे उठाकर देश की जनता को असली मुद्दों से भटका कर अपनी सियासी रोटी सेकने का काम कर रहे हैं।

MP Chandra Shekhar

आपको बता दें कि भीम आर्मी संस्थापक, आजाद समाज पार्टी और नगीना से सांसद चंद्रशेखर सहारनपुर के जनमंच सभागार में प्रबुध्द जन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में सासंद चंद्रशेखर ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि रोजगार और महंगाई पर बात नहीं होती अब बस सरकार हिंदू और मुसलमान की बात करती। चंद्रशेखर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से देश और उत्तर प्रदेश का माहौल है, जहां-जहां भाजपा सत्ता में है, और जिस तरह से संविधान पर हमले हो रहे हैं, आज बहुजन समाज का अस्तित्व खतरे में है।
भाजपा शासन में न तो संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा हो रही है और न ही सरकार इसे रोकने की योजना बना पा रही है। आलम यह है कि पत्रकारों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और खुलेआम हत्या हो रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसी कोई भर्ती नहीं है जहां घोटाले और पेपर लीक न हो रहे हों और यूपी सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों की पीठ थपथपाने में व्यस्त है।
वक्फ संशोधन विधेयक पर चंद्रशेखर ने कहा कि संसद में कहा गया है कि यह संसद द्वारा बनाया गया कानून है, आपको इसे मानना ​​पड़ेगा। यह सही है कि सरकार के पास पूर्ण बहुमत था, इसलिए हमें बिल को स्वीकार करना ही पड़ेगा। अगर इस बिल को गंभीरता से लिया जाए तो यह सरकार द्वारा थोपा गया है। और जिन लोगों को आप लाभ देने की बात कर रहे हैं, वही लोग अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत दिखाकर बिल पास किया है। हम लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे और इसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान पर नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा मुझे इसमें कोई विवाद नजर नहीं आता, कुछ लोग बस उन विवादों के जरिए अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। विवाद कभी नहीं होते, विवाद पैदा किए जाते हैं और उन विवादों के जरिए कुछ पार्टियां अपनी राजनीति आगे बढ़ाती हैं और विवादों के जरिए उनका ध्यान कुछ मुद्दों से भटकाया जाता है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts