सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे बैंक मैनेजर अमित कुमार को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। वह इस मामले में नामजद प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचाने की कथित साजिश में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। NIA ने सोमवार, 7 सितंबर को अमित कुमार की गिरफ्तारी की…
Day: September 9, 2026
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस पर जमीयत उलमा-ए-हिंद नाराज, कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान
सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद अब जमीयत उलमा-ए-हिंद ने मामले में सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को संगठन का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा और मस्जिद से जुड़े कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक पहलुओं की जानकारी जुटाई। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय अधिवक्ताओं, राजनीतिक नेताओं और सामाजिक हस्तियों के साथ बैठक कर आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा की। जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी के निर्देश पर महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा। टीम ने पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, सांसद इमरान मसूद,…
