“इस्लाम नए ज़माने के हिसाब से नहीं, कुरआन और सुन्नत के मुताबिक चलेगा” : उलेमा 

Deoband News

सहारनपुर : मुस्लिम महिलाओं में पर्दे को लेकर बदलती सोच पर देवबंदी उलेमा और जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि आज कुछ मुस्लिम महिलाओं को यह कहते हुए सुनना कि “पर्दा पुराने जमाने की बात है, अब समय बदल गया है” बेहद अफसोसनाक है। मौलाना गोरा ने कहा कि पर्दा इस्लाम की महत्वपूर्ण शिक्षाओं में शामिल है और इसे केवल बदलते समय या आधुनिक जीवनशैली के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए।…

पंजाब चुनाव से पहले सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात, क्या फिर साथ आएंगे अकाली दल और बीजेपी?

पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी से मिले सुखबीर बादल, फिर करीब आएंगे अकाली-BJP? मुलाकात के बाद सियासी खिचड़ी पकने लगी

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पंजाब में एक बार फिर अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद अभी तक अकाली दल या बीजेपी की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को आगामी विधानसभा…

VHP प्रेसिडेंट के ‘मंदिर वापस करो’ वाले बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने एतराज़ जताया, मौलाना राशिद सिद्दीकी ने उठाए सवाल

Ulemas got angry on Dhirendra Shastri's statement

सहारनपुर : विश्व हिंदू परिषद (VHP) के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट आलोक कुमार के मंदिर मैनेजमेंट को लेकर दिए गए बयान ने इस मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है। कुमार ने कहा कि भविष्य में VHP अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सरकारों से मांग करेगी कि हिंदू मंदिरों का कंट्रोल हिंदू समुदाय को वापस दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी बड़े आंदोलन की ज़रूरत पड़ी, तो संगठन उससे पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने गोरक्षा कानूनों को मज़बूत करने की भी मांग की और मंदिरों की आज़ादी के लिए संघर्ष जारी रखने…

12 फीट के पाइप से नप रही डीजे की हाइट, सड़क पर उतरे SSP अभिनंदन, बोले- मानक से ऊंचे वाहन नहीं होंगे बर्दाश्त

Kanwar Yatra in Saharanpur

सहारनपुर : श्रावण मास में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त सहारनपुर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा और यातायात व्यवस्था को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण में एसएसपी अभिनंदन खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान पुलिस की एक खास कार्रवाई चर्चा में रही। पुलिसकर्मी 12 फीट लंबे पाइप और इंचीटेप की मदद से कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे वाहनों की…

कांवड़ यात्रा और जुमे की नमाज को लेकर देवबंद से अमन का संदेश, उलेमाओं ने की सहयोग और भाईचारे की अपील

कांवड़ यात्रा और जुमे की नमाज को लेकर देवबंद से अमन का संदेश

सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार को जुमे की नमाज और कांवड़ियों की आवाजाही एक साथ होने को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हैं। इसी बीच सहारनपुर के देवबंद से मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों ने अमन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद और देवबंदी उलेमाओं ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि इस शुक्रवार लोग जहां तक संभव हो, अपने मोहल्ले की नजदीकी मस्जिद में ही जुमे की नमाज अदा करें और अनावश्यक भीड़ से बचें।…

13 साल बाद शहीद सिपाही राहुल ढाका को मिला इंसाफ, मुकीम काला गैंग के दो सदस्यों को उम्रकैद

13 साल बाद शहीद सिपाही राहुल ढाका को मिला इंसाफ

सहारनपुर : करीब 13 साल पहले ड्यूटी के दौरान बदमाशों की गोलियों का सामना करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मी राहुल ढाका के परिवार को आखिरकार न्याय मिल गया। सहारनपुर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-10 की अदालत ने मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य महताब उर्फ काना उर्फ जीवा और सादर खां को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 75-75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी राशि शहीद सिपाही के परिवार को देने का आदेश…