प्रयागराज के प्रतियोगी छात्रों को बड़ी राहत, NCTE से एक बार छूट की सिफारिश करेगी योगी सरकार

Government job appointment letter

लखनऊ : प्रयागराज में शिक्षक भर्ती के नियमों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रतियोगी छात्रों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत का रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) को पत्र लिखकर प्रभावित अभ्यर्थियों को एक बार की छूट देने की सिफारिश करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य को प्रशासनिक जटिलताओं में नहीं उलझाया जाना चाहिए। दरअसल, प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती को लेकर प्रतियोगी छात्र लंबे…

सहारनपुर में नितिन नवीन का सामाजिक संपर्क, रविदास मंदिर में पूजा के बाद दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन

Nitin Nabin had a meal at a Dalit activist's home

संगठनात्मक बैठकों के बीच सामाजिक जुड़ाव पर भी रहा जोर, पुराने और मौजूदा नेताओं से 2027 की तैयारियों पर लिया फीडबैक सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर दौरे में संगठनात्मक बैठकों के साथ सामाजिक संपर्क का पहलू भी प्रमुखता से सामने आया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे नितिन नवीन ने पुराने और मौजूदा पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया। इसके बाद वह ओजपुरा स्थित रविदास मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां से वह भाजपा के…

सहारनपुर में नितिन नबीन का ढाई घंटे मंथन, 2027 की तैयारियों पर पुराने और नए नेताओं से लिया फीडबैक

Nitin Nabin in Saharanpur

सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को सहारनपुर में करीब ढाई घंटे तक पार्टी के पुराने और वर्तमान नेताओं के साथ संगठनात्मक मंथन किया। अंबाला रोड स्थित रिसॉर्ट में हुई दो अलग-अलग बैठकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व जनप्रतिनिधियों, वर्तमान जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। दोनों बैठकों में मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित रही। पुराने नेताओं के अनुभव पर मंथन रिसॉर्ट पहुंचने के बाद नितिन नबीन ने सबसे पहले पश्चिमी यूपी के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों,…

राज्यसभा चुनाव का ऐलान: यूपी की 10 समेत 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, 29 सितंबर से नामांकन

UP Rajya Sabha Elections

लखनऊ : राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों समेत कुल 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 सीटों पर नियमित चुनाव होंगे, जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। मतदान के साथ ही 16 अक्टूबर को मतगणना भी होगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों…

सहारनपुर में आज नितिन नबीन का दौरा, स्वागत से संगठनात्मक मंथन तक पूरा कार्यक्रम

सहारनपुर में आज नितिन नबीन का दौरा, स्वागत से संगठनात्मक मंथन तक पूरा कार्यक्रम

सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका यह पहला प्रमुख संगठनात्मक दौरा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके दौरे को संगठन की तैयारियों की समीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नबीन सुबह करीब 9:30 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके बाद स्वागत कार्यक्रमों के साथ कार्यकर्ता के घर भोजन, गुरु रविदास मंदिर में दर्शन और संगठन की दो अहम बैठकों का कार्यक्रम है। टोल से सरोवर…