Haryana News : हरियाणा की सैनी सरकार के मंत्रीमंडल का होगा विस्तार, किस-किस को मिलेगा मंत्रालय
Published By Roshan Lal Saini
ये भी पढ़िए … नायब सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, थोड़ी देर में लेंगे सीएम पद की शपथ
आपको बता दें कि हरियाणा सीएम नायब सैनी मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की। सीएम सैनी ने शीर्ष नेतृत्व से स्वीकृति मिलने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सबसे पहले बुधवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर से भी चर्चा कर मार्गदर्शन लिया। हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में पंजाबी, यादव, वैश्य और महिला वर्ग को प्रतिनिधित्व अभी नहीं मिला है। शायद यही वजह है कि सैनी सरकार के मंत्री मंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्लान तैयार किया जा रहा है। यानि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले एक तीर से दो निशाने लगाने की तैयारी कर चुकी है। Haryana News
सूत्रों की माने तो पहली प्राथमिकता इन समाज से जुड़े विधायकों को दी जाएगी। पंजाबी समाज से आने वाले अनिल विज का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। अनिल विज को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के महकमों के साथ स्वास्थ्य विभाग सौंपा जा सकता है। गृह मंत्रालय किसके पास रहेगा यह बताना जल्दबाजी होगी। महिलाओं को भागीदारी देने के लिए जाट कोटे से आने वाली गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। जबकि खटटर सरकार में महिला मंत्री के तौर पर कमलेश ढांडा को मंत्री बनाया हुआ था। सैनी सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार आचार संहिता लागू किया जाएगा। Haryana News
ये भी पढ़िए … सरकार से वफादारी का इनाम पाने वालों की लंबी फेहरिश्त, कलकत्ता हाईकोर्ट के जज भाजपा में हुए शामिल
वैश्य समाज की बात करें तो विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है। खटटर सरकार की दूसरी पारी में ज्ञानचंद गुप्ता का मंत्री बनना लगभग तय था। लेकिन उके स्थान पर कमल गुप्ता को मंत्री बना दिया गया था। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को भी मंत्री पद मिल सकता है। उनके लिए कुलदीप काफी दिनों से बैटिंग कर रहे हैं। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का नाम हिसार लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के तौर पर भी चल रहा है। भव्य मंत्री बनते हैं तो कुलदीप की जगह कैप्टन अभिमन्यु को पार्टी हिसार लोकसभा से उतार सकती है। भव्य मंत्री नहीं बने तो कुलदीप की दावेदारी मजबूत होगी। वहीं, महिला कोच से छेड़खानी के आरोपी संदीप सिंह का पत्ता कटना तय है। Haryana News
ये भी देखिये … मोदी के हमशक्ल ने बोल दी नरेंद्र मोदी पर बड़ी बात