हरियाणा : राज्य में विधानसभा चुनावों की संभावित घोषणा से पहले हमला तेज करते हुए सीएम नायब सैनी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान पर हमला बोला और उस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कम बारिश से प्रभावित किसानों को बोनस के रूप में 2,000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने के हालिया कैबिनेट फैसले की ओर इशारा किया है। इस साल सामान्य से कम बारिश पर किसानों को मुआवजा देने के लिए…
Category: राजनीति
Haryana Vidhan Sabha Chunav : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, सीएम नायब सैनी की होगी परीक्षा
हरियाणा विधानसभा चुनाव : हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं, जिनमें 73 सामान्य और 17 अनुसूचित जाति (एससी) सीटें शामिल हैं। हरियाणा में राज्य चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। चुनाव में सभी प्रमुख दलों के अकेले चुनाव लड़ने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीट जीतकर बराबरी पर रहे थे। इस बार का विधानसभा चुनाव हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए बड़ी चुनौती के रूप में माना जा रहा है। हालांकि सीएम नायब सैनी लोकसभा चुनाव…
Haryana Elections : 1 अक्टूबर को मतदान, 4 अक्टूबर को परिणाम, चुनाव आयोग की घोषणा
हरियाणा चुनाव तिथि 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार यानि 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। इसके…
Haryana Politics : बैठक में नहीं पहुंचे कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राज्य स्तरीय कमेटी की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में बुलाई गई। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाग नहीं लिया। बैठक में अजय माकन की अध्यक्षता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस की राज्य स्तरीय कमेटी की इस पहली बैठक सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला शामिल नहीं हुए। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता अजय माकन…
Rahul Gandhi ED inquiry : राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ED एक बार फिर करेगी पूछताछ, जानिए क्यों ?
दिल्ली : कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का अनाम नहीं ले रही हैं। ED यानि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से एक फिर पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। नए सबूतों और जानकारी के आधार पर अगस्त महीने के अंत में ED अधिकारी राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं। हालांकि ED ने जून 2022 में राहुल गांधी से 50 घंटे से तक पूछताछ की थी। मामला उस वक्त ओर ज्यादा गर्म हो गया…
PM Visit Wayanad : पीएम मोदी वायनाड भूस्खलन प्रभावित इलाके का किया हवाई दौरा, समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
वायनाड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वायनाड में प्रभावित स्थलों का हवाई और जमीनी सर्वेक्षण करने के बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में भारी भूस्खलन के बाद 300 से अधिक लोगों की जान चली गई। बैठक में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, राज्य मंत्री ए राजन, एके ससींद्रन, पीए मोहम्मद रियास और केरल एडीजीपी (कानून व्यवस्था) एमआर अजित कुमार उपस्थित थे। ये भी पढ़िए … केरल के गांव में लौटा व्यक्ति, भूस्खलन में…
वक्फ अधिनियम संशोधन : संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा गया वक्फ बोर्ड विधेयक, विपक्ष ने उठाए सवाल
नई दिल्ली : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज पेश किए गए वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए आज लोकसभा में कहा कि मुट्ठी भर लोगों ने देश में वक्फ बोर्डों पर कब्जा कर लिया और आम मुसलमानों को न्याय नहीं मिला। रिजिजू ने कहा कि प्रस्तावित कानून के प्रावधान वर्षों से कई जांच रिपोर्टों और लाखों हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श पर आधारित हैं। अपने तर्कों को मजबूत करने के लिए, उन्होंने वक्फ निकायों द्वारा अतिक्रमण और अवैधता के कई उदाहरणों का हवाला…
वक्फ अधिनियम संशोधन : वक्फ एक्ट संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा
वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक : वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को गुरुवार को लोकसभा में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सरकार ने वक्फ संपत्ति (अनधिकृत कब्जेदारों की बेदखली), विधेयक, 2014 को वापस लेने का फैसला किया है, जिसे फरवरी 2014 में राज्यसभा में पेश किया गया था, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी। वक्फ संपत्ति (अनधिकृत कब्जेदारों की बेदखली), विधेयक, 2014 गुरुवार को राज्यसभा से वापसी के लिए सूचीबद्ध है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को पेश करने…
Ayodhya Gangrape : अखिलेश यादव की डीएनए टेस्ट की मांग पर बवाल, सियासी गलियारे में उठने लगे सवाल
अयोध्या गैंग रेप : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों के डीएनए टेस्ट की मांग कर विवाद खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान की उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों ने आलोचना की है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने अयोध्या के सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों के डीएनए परीक्षण की मांग की। आपको बता दें कि 30 जुलाई को अयोध्या पुलिस ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भदरसा नगर…
Saharanpur News : प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सड़को पर उतरे कांग्रेसी, बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन
सहारनपुर : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, आज जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन घंटाघर स्थित बिजली घर पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए जनपद में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। इस संबंध में उन्होंने अधीक्षण अभियंता से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें जनपद को तुरंत अघोषित विद्युत कटौती से मुक्ति दिलाकर किसान, कामगार, विद्यार्थी, व्यापारियों व उद्यमियों सहित सभी नागरिकों को राहत देने की मांग की । प्रदेश अध्यक्ष अजय…
