राजधानी देहरादून पहुंचे पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा रद्द किया, जानें क्यों?

PM Modi Visited Dehradun

देहरादून : पीएम मोदी को आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करना था। इसके लिए पीएम मोदी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। जिसके चलते पीएम मोदी का आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पौड़ी का हवाई निरीक्षण करना था। हवाई दौरा रद्द होने के बाद पीएम मोदी ने सीएम धामी से आपदा प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही पीएम मोदी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस…

दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में 31 साल बाद आया फैसला, पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान को आजीवन कारावास की सजा, वकील की पोशाक में किया आत्मसमर्पण – Jalaun News

The verdict came after 31 years in the case of murder of two real brothers, Former BSP MLA Chhote Singh Chauhan sentenced to life imprisonment

जालौन : उरई के चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा बैध गाँव में 30 मई 1994 की दोपहर प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर राजकुमार उर्फ ​​राजा भैया और उनके भाई जगदीश शरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 31 साल पुराने इस मामले में गुरुवार को पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान ने आत्मसमर्पण कर दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने पूर्व विधायक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जालौन जिला सत्र न्यायालय ने गुरुवार को बहुचर्चित बिनौरा बैध गाँव में हुए…

रायबरेली में वोट चोरी पर फिर बोले राहुल गांधी, भाजपा वाले घबराएँ नहीं, हाइड्रोजन बम आएगा, सब साफ़ हो जाएगा – Rahul Gandhi in Raebareli

Rahul Gandhi in Raebareli

रायबरेली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन दिशा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि मुद्दा बिहार का है। लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक में चुनाव चोरी हुई है। हमने बेंगलुरु सेंट्रल का काला-सफ़ेद सबूत दिया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मैं साबित कर दूँगा कि वोट चोरी करके भाजपा की सरकारें बनी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले घबराएँ नहीं,…

एसपी कार्यालय के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग

Youth attempted self-immolation outside SP office

लखनऊ : एसपी कार्यालय के बाहर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। योगेंद्र का मोहल्ले में रहने वाले तीन भाइयों से 6 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था और कार्रवाई न होने से दुखी होकर उसने आत्मदाह का कदम उठाया। बता दें कि अलीगढ़ के कोतवाली नगर भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी (48) ने बुधवार दोपहर गौतमपल्ली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ…

राहुल गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में धांधली के पुख्ता सबूत मिले

Rahul Gandhi

रायबरेली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुँचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। वहीं, राज्य सरकार के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरचंदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पोस्टर बैनर लेकर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। इससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट पर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमें लगा था कि चुनाव परिणामों में कुछ गड़बड़ है, लेकिन…

सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, डूंगरपुर मामले में हाईकोर्ट ने दी जमानत

Azam Khan News

इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर मिली। डूंगरपुर मामले में आजम खान को बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। सपा नेता ने इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की थी। अपील लंबित रहने तक जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। 12 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को कोर्ट ने आजम खान की…

प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण किया, 1,500 करोड़ रुपये की तत्काल राहत की घोषणा की – PM Modi News

PM Modi conducts aerial survey of disaster-hit Himachal Pradesh

नई दिल्ली : उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में चल रहे आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। हम इस…

सीएम योगी ने हिमाचल और उत्तराखंड को दी 5 करोड़ रुपये की सहायता, जनता से की अपील, कहा- आपदा के समय सतर्कता और बचाव ही सबसे बड़ा उपाय – CM Yogi

CM Yogi gave assistance of Rs 5 crore to Himachal and Uttarakhand

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि राहत सामग्री मानवीय संवेदनाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता इन तीनों राज्यों के अपने बहनों-भाइयों के साथ खड़ी है। इस दौरान सीएम योगी ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर…

सीएम योगी ने राहत सामग्री से लदे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाई, दो मंत्री और एक विधायक पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड जा रहे हैं – Saharanpur News

CM Yogi Send 48 trucks loaded with relief material

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन राज्यों की सीमा से लगे सहारनपुर ज़िले पहुँचे। जहाँ सीएम योगी ने अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित किया और केंद्र की मोदी सरकार के नारे “सबका साथ, सबका विश्वास” को साकार करते हुए बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत सामग्री भेजी। उन्होंने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाई। 48 ट्रकों…

अखिलेश यादव ने ABVP का नया फुलफॉर्म बताया- अखिल भारतीय वीडियो ऑफ पिटाई, कहा- ऐसे संस्थान भाजपा के ‘नेकर मित्र’ चला रहे हैं – Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav on ABVP

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षक दिवस पर आयोजित पार्टी कार्यालय में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर रहा है। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, लेकिन मौजूदा सरकार शिक्षा पर लगातार हमला कर रही है। सरकार लोगों को निरक्षर बनाने की कोशिश कर रही है। हमारी सरकार बनने पर गरीब, पिछड़े और दलित समाज के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा…