चंडीगढ़, 5 फरवरी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार बहुत जरूरी हैं। बच्चों में संस्कार स्कूली शिक्षा के दौरान ही लाए जाते हैं। संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देना है बल्कि उनको एक अच्छा इंसान भी बनाना है। राज्यपाल दत्तात्रेय सोमवार को सिवानी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के 12 वें वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह में स्कूल के 150 से…
Category: हरियाणा
बीपीएल कार्ड होल्डर को मिलेगा सूरजमुखी का तेल
चंडीगढ़, 5 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की कि एक अप्रैल 2024 से प्रदेश के बीपीएल कार्ड धारकों को डिमांड पर सूरजमुखी का तेल भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों के हित में उठाए गए क़दमों की यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आमदनी की लिमिट बढ़ाने के बाद भी करीब 57 लाख नए लाभार्थी बीपीएल के दायरे में आए हैं। डिप्टी सीएम , जिनके पास खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है , ने बताया…
जल्द बनेगा “फाटक-मुक्त हरियाणा”
चंडीगढ़, 5 फ़रवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले सवा चार साल से सड़क तंत्र को मजबूत करने में लगी गई है , इस दौरान 15,005 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों की मरम्मत की गई और मजबूतीकरण किया गया तथा 1,550 किलोमीटर नया सड़क नेटवर्क तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 2,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़क का आधारभूत ढांचा बेहतर किया गया। इसी प्रकार 1,360 किलोमीटर लम्बाई की सड़क का नाबार्ड के फण्ड से सुधारीकरण किया गया। कुल मिलाकर 20,399…
सरकार बनने पर पलवल व गुड़गांव तक ले जाएंगे मेट्रो – हुड्डा
चंडीगढ़, 4 फरवरी। तिगांव में आयोजित जनआक्रोश रैली से पहले आज सुबह से हो रही बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों की भारी हाजिरी को देखकर गदगद हुए हुड्डा ने कहा कि ये साफ संकेत है कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। फरीदाबाद से उठी बदलाव की आवाज पूरे प्रदेश में जाएगी।रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्व प्रधानमंत्री नेहरु जी ने ये सोचकर बसाया…
ओले से हुए फसल खराबे का मिलेगा मुआवजा – डिप्टी सीएम
चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक फरवरी से फसलों की जनरल गिरदावरी शुरू हो गई है जो कि एक मार्च 2024 तक प्रदेश भर में चलेगी, इस दौरान राज्य में ओले गिरने से फसलों को जो नुकसान हुआ है उसकी जिला प्रशासन को रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए हुए हैं, साथ ही किसान खुद भी राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति-पोर्टल पर नुकसान की रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्ट मिलने पर किसानों को उनकी क्षति की पूर्ति के लिए मुआवजा…
उचाना नहीं छोड़ूंगा – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 4 फरवरी। मैं यंग और डायनामिक हूं, न कि मैं टायर्ड और रिटायर्ड हुआ हूं। कुछ नेता अपने जीवन का आखिरी चुनाव कहकर वोट मांगते है लेकिन, अगले चुनाव में वे फिर चुनाव लड़ते दिखाई देते हैं। देश और प्रदेश के विकास के लिए मैं निरंतर राजनीति करते हुए 80 साल की उम्र तक काम करता रहूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी भी बनती है। पिछले दस सालों में मैंने जरूरत पड़ने पर बतौर सांसद संसद में ट्रैक्टर ले जाकर किसानों की आवाज बुलंद की और अब बतौर डिप्टी सीएम…
नशा मुक्ति को लेकर हैकाथॉन का फाइनल राउंड आयोजित
चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा पुलिस तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आज पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में हैकाथॉन का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं का नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि पहले के समय में जहां संचार के सीमित साधन होते थे…
हरियाणा को आदर्श राज्य बनाने का किया है प्रयास- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पूरे देश में राममय वातावरण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की परिकल्पना का अर्थ उस आदर्श राज से है, जंहा गरीब की सेवा, सभी को बराबर सम्मान और लोकतांत्रिक तरीके से सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले। मनोहर लाल आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज में सेवा में तत्पर हैं। वे पिछले 9 वर्षों से ‘‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’’ की…
विज व द ग्रेट खली ने टी-स्टॉल पर ली चाय की चुस्कियां
चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ अंबाला कैंट सदर बाजार चौक टी-प्वाइंट पर रेस्लर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने मुलाकात करते हुए सुबह चाय की चुस्कियां ली। गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टी-प्वाइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली जिन्होंने बड़े-बड़े…
हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष’ नामक पुस्तक का विमोचन
चंडीगढ़, 3 फरवरी। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सूरजकुंड फरीदाबाद में ‘हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष’ – एक नये एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री मनोहर लाल विशेषतौर पर मौजूद रहे। पुस्तक का विमोचन करने के बाद उप राष्ट्रपति ने हरियाणा को देश के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन को लेकर किया गया कार्य आसान नहीं था। व्यवस्था परिवर्तन का यह…
