चंडीगढ़, 27 अप्रैल। जैसे-जैसे वोटिंग का दिन नजदीक आ रहा है, हरियाणा कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार लेता जा रहा है। इसी कड़ी में आज जजपा, इनेलो व अन्य दलों को छोड़कर करीब 50 नेताओं, पदाधिकारियों व सरपंचों ने कांग्रेस ज्वाइन की। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जेजेपी युवा इकाई के प्रदेश प्रधान महासचिव रब्बू पंवार चरखी दादरी, जजपा के पूर्व हलका अध्यक्ष डॉ. विजय सांगवान, पूर्व…
Category: हरियाणा
केंद्र सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रही ईडी – गुप्ता
कैथल, 27 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर अवैध शराब घोटाले के मामले में हरियाणा की बीजेपी सरकार को घेरा। इसके पूर्व, उन्होंने कलायत विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा की। इस दौरान गांव काकौत के सरपंच नरेश और गांव की कमेटी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। इनमें राजेश, प्रवीण, तेजेन्द्रपाल, राकेश और गुरबचन श्योराण शामिल रहे। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश (जेपी) के बेटे विकास…
मतदान के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
चंडीगढ़, 27 अप्रैल। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई वोटर इन क्यू एप के माध्यम से चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी ली जा सकेगी। एप पर जानकारी लेकर मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार वोट डालने जा सकेंगे। ऐसे में इस एप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद मिलगी। करनाल के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रहा है। आगामी 25 मई को होने…
सिरसा को हमेशा घर-परिवार की तरह माना है – सैलजा
चंडीगढ़, 27 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि हमने सिरसा को राजनीतिक क्षेत्र न मानकर परिवार की तरह माना है। कई दशकों से हमने जनता की सेवा की है लोग आज भी मेरे पिता चौ. स्व. दलबीर सिंह और उनके काम को याद करते हैं, एक बार फिर मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि…
बृज शर्मा बने जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम एवं वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद हरियाणा में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की। जेजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहे करनाल निवासी बृज शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं। जेजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा निरंतर संगठन मजबूती के लिए कार्य कर…
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव – 2024 के दौरान हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों/उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि सभी मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, जहां पर वोटर क्यू में खड़े होंगे, वहां पर मतदाताओं को सीधी धूप से बचाने के लिए पर्याप्त छाया, बैठने और पंखों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों जैसे कमजोर मतदाताओं को विशेष सहायता…
जनता से वोट का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा – अरोड़ा
कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने थानेसर विधानसभा के गांव एवं कॉलोनी में चुनावी यात्रा शुरू की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पर्व मंत्री अशोक अरोड़ा मौजूद रहे। इस मौके पर दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुभाष पाली, विशाल खुब्बड़, मनु जैन, यशपाल शर्मा, दया नारायण कौशिक भी मौजूद रहे। इसके बाद आजाद नगर स्थित अपने निवास स्थान पर समर्थकों के साथ बैठक की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा लोग सोच रहे हैं कि…
एडीसी व स्वीप के नोडल अधिकारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
पंचकूला, 24 अप्रैल। पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सचिन गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के निर्देश दिए। सचिन गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए मैन पावर, मटेरियल और मशीनरी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को प्रदेश के…
सरपंच, पंच और अन्य आम आदमी पार्टी में शामिल
चंडीगढ़, 24 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश एजुकेशन विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत और पंचकूला जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल भी मौजूद रहे। इस दौरान सतपाल ढिढोलिया और प्रवीण फोर ने नेतृत्व में साढौरा हल्के से उधम गढ़ गांव के सरपंच राकेश कुमार, गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह और राजबीर भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।अनुराग ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी चरित्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे…
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस आयोजित
पंचकूला, 23 अप्रैल। जिला बाल कल्याण परिषद सेक्टर-14 पंचकूला द्वारा बाल पुस्तकालय में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि नगराधीश पंचकूला मन्नत राणा ने मां सरस्वती की पूजा कर दीप प्रज्वलित किया। नगराधीश ने बच्चों को किताबों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हो। दिमाग पर किसी भी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। इस मौके पर नगराधीश ने जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला द्वारा चलाई जा…
