चंडीगढ़, 1 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैप्पी (हरियाणा अंत्योदयपरिवार परिवहन योजना) कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करें ताकि इस योजना के तहत कवर होनेवाले लोग निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री आज यहां परिवहन विभागकी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठकमें परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वाराहैप्पी कार्ड के वितरण से संबंधित पूछे गए सवाल पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभीतक करीब सवा तीन लाख कार्ड वितरित किये…
Category: हरियाणा
सीएम ने दिए हजारों को 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ
चंडीगढ़, 30 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि केन्द्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार असल मायने में गरीब हितैषी है और गरीब को आर्थिक रूप से मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कांग्रेस की सरकार में गरीबों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, बिचौलियों व कमीशन खोरों की मनमानी चलती थी, लेकिन उनकी सरकार में न कोई बिचौलिया है, न कट, न कमीशन और न ही किसी सिफारिश के लिए चक्कर काटने…
पंजाब में सार्वजनिक जमीनों पर कब्जे हटाने की तैयारी
चंडीगढ़, 30 जून। पंजाब के गांवों में सरकारी जमीनों पर सरकारी इमारतों को बनाने के लिए रखी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने की तैयारी है। प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कब्जों को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने क्षेत्रीय दफ्तरों को पंचायतों और ग्राम सभाओं के सहयोग से इन जमीनों को नाजायज़ कब्ज़े से तुरंत मुक्त करवाने और नियमित जांच के भी आदेश दिए।मंत्री ने कहा कि…
आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे देवर्षि नारद – नायब सिंह
चंडीगढ़, 30 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि देवर्षि नारद आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे। देवर्षि नारद घटनाओं का विश्लेषण करके अलग-अलग दृष्टिकोण के साथ सत्यता को सकारात्मक तौर पर प्रस्तुत करते थे। आजादी से लेकर आज आधुनिकता के दौर में पत्रकारिता का अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह पंचकूला में विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की ओर से देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर आयोजित 9वें राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने देवर्षि नारद जयंती की पत्रकारों को बधाई…
पीएम के आह्वान पर हर नागरिक मां के नाम लगाए एक पेड़ – सीएम
चंडीगढ़, 30 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। नायब सिंह ने कहा कि हमें पेड़ लगाने के बाद उसको बड़ा होने तक उसकी संभाल रखनी भी है। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह आज पिंजौर के बूथ नंबर 70 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111 वां एपिसोड सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।…
हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी भाजपा – शाह
चंडीगढ़, 29 जून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भाजपा किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी और अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। नायब सिंह फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर में जाकर प्रत्येक वोटर से वोट की अपील करनी होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को पंचकूला में आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे सत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि प्रति व्यक्ति प्रति एकड़ अनाज…
अमित शाह ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात
चंडीगढ़, 29 जून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं के लिए लगभग 50 एकड़ में स्थापित किए जाने वाला उत्कृष्टता केंद्र में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार इसकी स्थापना के लिए पूरी व्यवस्था करेगी। अमित शाह आज पंचकूला में चिन्हित अपराध मामलों के लिए फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हेतु हरियाणा सरकार तथा राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात के मध्य समझौता ज्ञापन…
पंजाब हमारा बड़ा भाई, छोटे भाई को दे पानी – सीएम
चंडीगढ़, 28 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरु की नगरी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने लंगर घर जाकर आम आदमी की तरह संगत में बैठकर श्री गुरु का प्रसाद लिया। उन्होंने लंगर छकने के बाद लगभग 15 मिनट बरतन सेवा भी की। उनके साथ परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा व श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया…
सीएम सैनी ने राधा स्वामी डेरा प्रमुख से की भेंट
चंडीगढ़, 28 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह पहली बार डेरा प्रमुख से मिले हैं और उन्होंने हरियाणा प्रदेश की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर…
कृषि नलकूपों पर स्वेच्छा से लोड बढ़ाने का मौका
चंडीगढ़, 27 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज किसान हित में बड़ा फैसला लेते हुए किसानों के लिए कृषि नलकूपों का लोड स्वेच्छा से बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इच्छुक किसान अपने नलकूलों का लोड बढ़ाने के लिए पहली जुलाई से 15 जुलाई, 2024 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। नायब सिंह आज यहां मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दे रहे थे। इसके अलावा, जिन किसानों को कृषि नलकूपों को…
