सहारनपुर : रामपुर मनिहारान के गौचर महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वाभिमान रैली में रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने किसानों, युवाओं, गन्ने, एथनॉल और नशे के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव को देखते हुए राजनीतिक माहौल गर्म हो रहा है। बयानबाजी और गाली-गलौज शुरू हो गई है, जिसका समय आने पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विरोधियों की जुबान पर लगातार लोकदल का नाम आना बताता है कि पार्टी सही दिशा में काम कर रही है। जयंत चौधरी ने…
