सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है। करोड़ों रुपये की इस बरामदगी के बाद पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस…
