सहारनपुर : तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचकुआ में संचालित 11 स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त जांच में क्रेशरों के वास्तविक भंडारण और सरकारी पोर्टल पर दर्ज उपखनिज की मात्रा में भारी अंतर सामने आने के बाद प्रशासन ने सभी 11 स्टोन क्रेशरों की भंडारण अनुज्ञप्तियां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। साथ ही संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और खान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने पंचकुआ स्थित क्रेशर इकाइयों की जांच की थी। 7 अगस्त…
