मेरठ : पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक साथ पांच हत्याओं से हड़कंप मचा हुआ है। गुरूवार की देर रात एक ही परिवार पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए वहीं सामूहिक हत्याकांड से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम ने हत्या के सबूत जुटाए हैं। एक साथ पांच हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है। हैरत की बात तो ये है कि हत्यारों ने एक साल के मासूम बच्चे का भी बेरहमी से क़त्ल कर दिया। जिस परिवार की हत्या की गई वह मूल रूप से रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि थाना लिसाड़ी गेट इलाके के 15 फुटा रोड निवासी नजराना ने बताया कि आसमा उनकी साली थी। उसका देवर मूल रूप से रुड़की के पुसाना गांव का रहने वाला था। उसके देवर की शादी करीब 10 साल पहले हापुड़ निवासी आसमा से हुई थी। उन्होंने करीब एक साल पहले गांव की जमीन बेचकर 15 फुटा रोड पर प्लॉट खरीदा था। करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने मकान बनवाना शुरू किया था। कुछ दिन पहले ही पड़ोस में उनके मकान पर लिंटर डाला गया था।
गुरुवार सुबह जब वह जागी तो उसने देखा कि देवर के घर पर ताला लगा हुआ है। देर शाम तक जब घर का ताला नहीं खुला तो परिजनों को चिंता बढ़ गई। जिसके बाद परिजनो ने छत पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए घर के अंदर शव बिखरे पड़े थे। अंदर का नजारा देख परिजन सन्न रह गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मोईन के 20 परिजनों से पूछताछ की। मकान निर्माण के साथ ही मोईन ने लिसाड़ीगेट में एक प्लॉट भी खरीद लिया था। इसको लेकर परिजनों में विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद हत्या की वजह हो सकती है। देर रात पुलिस ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेडिकल, लिसाड़ीगेट, लोहियानगर और नौचंदी थाने की पुलिस को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। आसमा का भाई शफीक भी बदहवास हालत में देर रात मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि आसमा की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से कोई संतान नहीं थी। तीन बेटियों के कारण घर में खुशियां छाई हुई थीं। बहन, बहनोई और बच्चों को खोने का गम शफीक पर पहाड़ बनकर टूट रहा था।
मौके पर मौजूद आसपास के लोग और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। आसमा मोईन की तीसरी पत्नी थी। पुलिस के मुताबिक मोईन ने तीन शादियां की थीं। करीब 15 साल पहले उसने पहली शादी जाफरा नाम की लड़की से की थी। बेटी इल्मा को जन्म देने के बाद जाफरा की मौत हो गई। वह बीमार रहती थी। फिलहाल बेटी किठौर में अपनी मौसी के पास रहती है। मोईन ने 11 साल पहले नारा से दूसरी शादी की थी, लेकिन रोज-रोज के झगड़े के बाद उनका तलाक हो गया। फिर मोईन ने आसमा से शादी की। आसमा पहले से शादीशुदा थी। उसकी पहली शादी शाहजहां कॉलोनी निवासी दीन मोहम्मद से हुई थी। मोईन और आसमा की तीन बेटियां थीं।
परिवार में बड़ी बेटी नौ साल की अक्शा, तीन साल की अजीजा और छोटी बेटी एक साल की अलीजाबा थी। नजराना के मुताबिक, बुधवार शाम वह परिवार के पास उनका हालचाल जानने गई थीं और फिर लौट आईं। इस दौरान सभी बच्चे खुश नजर आए। करीब आधा घंटा परिवार के साथ रहने के बाद वह घर आ गईं।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...